बाँदा : नाव दुर्घटना में लापता आठ और शव मिले, अब तक 11 शव बरामद

जनपद बांदा के मरका थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई नाव दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश में शुक्रवार को एनडीआरएफ...

बाँदा : नाव दुर्घटना में लापता आठ और शव मिले, अब तक 11 शव बरामद

जनपद बांदा के मरका थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई नाव दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश में शुक्रवार को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 6 टीमें यमुना नदी में स्टीमर और नाव के जरिए युद्ध स्तर पर जुटी रही। लेकिन एक भी शव बरामद नहीं हुआ। वही देर शाम नदी के उस पार फतेहपुर जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र में यमुना नदी में आधा दर्जन शव उतराते हुए मिले।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शवों को बरामद कर लिया। इस बीच इसी इलाके में दो और शनिवार को बरामद होने की सूचना मिली है। जिससे अब तक लापता लोगों में 11 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। अभी भी एनडीआरएफ और एसटीआरएफ की टीम यमुना नदी  में शवों को खोजने में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें - बांदा का नाव हादसा, 24 घंटे के बाद भी लापता लोगों अब तक पता नहीं चला

बताते चलें कि गुरुवार को लगभग 50 सवारियों से भरी नाव तेज हवाओं के चलते मरका थाना क्षेत्र में यमुना नदी में डूब गई थी। इनमें से 15 लोगों को बचा लिया गया था जबकि लगभग दो दर्जन लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें से 3 लोगों के शव घटना के कुछ घंटे बाद बरामद हो गए थे। और अब फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र में नरौली किशनपुर और  मझिगवां के घाटों के आसपास आधा दर्जन शव देर शाम बरामद हुए। शनिवार को भी 2 शवों के मिलने की सूचना है। इस तरह लापता लोगों के 11 शव बरामद हो चुके हैं।

banda up boat accident news

ग्रामीणों के मुताबिक आज फतेहपुर की सीमा के किशनपुर में जाल डाल कर प्रशासन ने शवों की खोजबीन शुरू कराई तो आठ डेडबॉडी हाथ लगी है, किशनपुर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रखा है। एक युवक की पहचान हो गई है जो जयचंद पुत्र प्रेमचंद निवासी मैकुवापुर थाना अशोथर का रहने वाला है। बाकी शवों की शिनाख्त करने में जिला प्रशासन बांदा जनपद के सहयोग से आगे की कार्रवाई कर रहा है।

यह भी पढ़ें - बाँदा में बड़ा हादसा : यमुना नदी में नाव डूबी, 40 लोग थे सवार, 3 शव मिले

अनुसार लापता की सूची

मरका गांव निवासी माया (40) व उसका पुत्र महेंद्र (2), गौरी ताला (मरका) गांव की उजिरिया (40), असोथर गांव निवासी करन (15), फुलुवा (48) व मुन्ना (36), फतेहगंज गांव निवासी जयचंद्र (19), समगरा गांव निवासी रामकरन (45), सरजो का डेरा (मरका) निवासी प्रीति (20), फतेहपुर के लक्ष्मणपुर गांव निवासी राजू (25), मुड़वारा गांव की गीता (36), कुमेढ़ा गांव की सीमा (40), निभौर गांव निवासी सीता व बाबू आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - प्राकृतिक झरना का अद्भुत दृश्य आकर्षण का केन्द्र बना, आप भी अनोखे दृश्य का आनंद लें

banda police sp, abhinandan

इस बारे में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि अब तक कुल 11 शव बरामद हो चुके हैं। नाव में  कुल 32 लोग सवार थे। इनमें से 17 लोगों को पहले बचा लिया गया था। तीन लोगों की डेड बॉडी उसी दिन बरामद हो गई थी। 8 डेड बॉडी आज किशनपुर थाना क्षेत्र में बरामद की गई है। इस तरह अब कुल लापता लोगों की संख्या चार है। जिनकी तलाश के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम फतेहपुर के दादौंघाट में सर्च ऑपरेशन में लगी है। क्योंकि यमुना नदी का बहाव दादौंघाट घाट में डाउन है। यहीं पर आज 8 लाशें बरामद की गई हैं, इसीलिए इस क्षेत्र में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के अलावा लोकल पुलिस, जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से शवों को खोजने में युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। जल्दी ही शेष चार लोगों की लाशें बरामद हो जाएंगी।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0