बांदाः भीड़ भाड़ इलाके से पलक झपकते गायब कर देते थे ई रिक्शा, पकड़े गए चोर

चित्रकूट मंडल मुख्यालय बांदा में इन दिनों ई रिक्शा चुराने वाला गिरोह सक्रिय था। जो पलक झपकते ही...

बांदाः भीड़ भाड़ इलाके से पलक झपकते गायब कर देते थे ई रिक्शा, पकड़े गए चोर

चित्रकूट मंडल मुख्यालय बांदा में इन दिनों ई रिक्शा चुराने वाला गिरोह सक्रिय था। जो पलक झपकते ही भीड़-भाड़ इलाके से ई रिक्शा पार कर देता था। पुलिस ने शुक्रवार को इस गिरोह का पर्दाफाश करके चोरी किए गए 3 ई रिक्शा बरामद किए और गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड बनेगा वाइल्ड लाइफ टूरिज्म का हब, चित्रकूट में टाइगर रिज़र्व, झांसी में एनिमल सफारी

इस बारे में क्षेत्राधिकारी नगर अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि बांदा शहर के कॉलेज ग्राउंड में इन दिनों एक प्रदर्शनी लगी हुई है। इसी प्रदर्शनी के बाहर जो ई रिक्शा खड़े होते थे। उन्हें चोर पार कर देते थे। 16, 18 और 23 नवंबर को यहां से लगातार तीन ई रिक्शा चोरी हो गए। यह जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा युवकों की तलाश की जा रही थी। अभियोग पंजीकृत होने के बाद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद से अभियुक्तों की पहचान की गई और घटना में शामिल तीनों चोरों को गिरफ्तार करके इनकी निशानदेही पर नवाब टैंक के पास से तीन ई रिक्शा बरामद किए गए तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त एक ऑटो भी बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें - किसान का शव बोरवेल से निकालने को एसडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू, बना रहें है सुरंग

पकड़े गए अभियुक्तों में अरविंद पुत्र नत्थू निवासी ग्राम मोतिहारी थाना नरैनी, अनिल पुत्र फूलचंद आरख निवासी ग्राम बिरोना थाना कालिंजर बांदा और नारायण सिंह सेंगर उर्फ हीरो निवासी बिरौना थाना कालिंजर बांदा को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें - न्ना टाइगर रिजर्व में सैलानियों ने देखा ऐसा नजारा, सभी रोमांचित हो उठे

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0