बाँदा : पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह और अब क्या हो गया

पति पत्नी के बीच चल रहे मजाक मजाक में महिला फांसी को झूल गई।पति ने उसे फौरन फांसी के फंदे से उतारा..

बाँदा : पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह और अब क्या हो गया

पति पत्नी के बीच चल रहे मजाक मजाक में  महिला फांसी को झूल गई।पति ने उसे फौरन फांसी के फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम मवई की है।

इसी गांव में रहने वाले वरुण सिंह की पत्नी गीता सिंह(35) ने बीती रात पति द्वारा किए गए मजाक के चलते फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। इस बारे में घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पति वरुण कुमार सिंह ने बताया कि वह पत्नी के साथ कल ही सूरत से लौटा था।  

यह भी पढ़ें - रामसेतु के लिए 18 मार्च को अयोध्या के लिए उड़ान भरेंगे अक्षय कुमार

6 माह पहले पत्नी को लेकर वह सूरत में काम कर रहा था।कल घर लौटा था दोनों लोगों ने साथ में खाना खाया और सोने से पहले मैं टीवी देख रहा था। इसी दौरान वह बेड पर खड़ी हो गई मैंने कहा फांसी लगा रही हो क्या उसने कहा हां कर रही हूं मैंने उसकी बात को मजाक  माना और कहा की नाटक न करो बिस्तर पर लेट जाओ।

इतना कहकर मैं बाथरूम चला गया और लगभग 2 मिनट बाद जब वापस लौटा तो वह कमरे की छत पर लगे हुक पर दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी थी। मैंने तुरंत फांसी का फंदा काटा और उसे नीचे उतार कर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दीया।

यह भी पढ़ें - पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 

वरुण के मुताबिक मृतका की पहली शादी परसेड़ा फतेहपुर में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी और मैंने उससे 5 साल पहले प्रेम विवाह किया था।

दोनों का गृहस्थ जीवन खुशहाल था दोनों के बीच किसी तरह का मनमुटाव नहीं था।यह घटना मजाक मजाक में हो गई इसे मैं समझ भी नहीं पाया हूँ।

इस बीच कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें - UP डिफेन्स कॉरिडोर : 15 निजी कम्पनियों ने किया 946.5 करोड़ का निवेश

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1