बाँदा : नवरात्रि महोत्सव को लेकर प्रशासन के ढुलमुल रवैए से आक्रोश

शहर के महेश्वरी देवी मन्दिर में आज केन्द्रीय पूजा महोत्सव समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें..

बाँदा :  नवरात्रि महोत्सव को लेकर प्रशासन के ढुलमुल रवैए से आक्रोश

शहर के महेश्वरी देवी मन्दिर में आज केन्द्रीय पूजा महोत्सव समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें दुर्गा महोत्सव की रूपरेखा बनाते हुए प्रशासन द्वारा अब तक इस महोत्सव की अनुमति को लेकर ढुलमुल रवैए पर आक्रोश व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें - कपिल शर्मा शो में अर्नब गोस्वामी की हुई खिचाई, अब अर्नब के फैंस चला रहे हैं ट्रेंड

समिति के संरक्षक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा कि नवरात्रि महोत्सव के अब कुछ ही दिन शेष हैं। लेकिन सरकार व प्रशासन ने अभी तक कोई सुस्पष्ट गाइडलाइन नहीं जारी की है। जो शीघ्र जारी होना चाहिए। प्रभाकर चन्देल ने कहा कि नगर की दुर्गा समितियों के नवयुवकों में प्रशासन के ढुलमुल रवैए से आक्रोश है।

प्रशासन को चाहिए कि जल्द ही मुख्यमंत्री तक हम लोगों की आवाज पहुंचाकर ऊहापोह की स्थिति समाप्त करें। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी ने कहा कि हम लोग शासन की गाइडलाइन का पालन करना चाहते हैं। शासन अपनी मंशा व गाइडलाइन घोषित करे।

यह भी पढ़ें - बांदा मेडिकल कॉलेज में दो डॉक्टरों समेत 34 मिले संक्रमित

योगगुरू प्रकाश साहू ने कहा कि अगर महोत्सव नहीं होता तो नगर के स्थाई मन्दिरों को नवरात्रि में सजावट व भव्यता प्रदान की जाए। अशोक गुप्त ने कहा कि इस मामले को लेकर कल हम जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे। इसी तरह समिति के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने कहा कि कल ज्ञापन देने के लिए सभी पदाधिकारी उपस्थित रहें।

बैठक में संरक्षक पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, शिवकुमार कोटार्य, विजय निगम, सुल्लू महाराज, सत्यप्रकाश सर्राफ, बीके सिंह, रामशरण साहू, वीरेन्द्र सैनी, पुष्कर द्विवेदी, शम्भू धुरिया, राकेश दद््दू, राममिलन तिवारी, नारायण धुरिया, नईम नेता, छोटू धुरिया, सचिन चैरसिया, अजय निषाद, अवधेश, रजत रावत, निशान्त खैरा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - दशहरा, दिवाली और छठ त्‍योहारों के सीजन में रेलवे चलाएगी 200 और ट्रेनें 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0