बाँदा : मंगेतर से रूठ कर लड़की ने फांसी लगाकर जान दी, 6 जून को होनी थी शादी

शादी तय हो जाने के बाद घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। लड़की भी शादी को लेकर खुश थी लेकिन शुक्रवार को नया रिश्ता..

बाँदा : मंगेतर से रूठ कर लड़की ने फांसी लगाकर जान दी, 6 जून को होनी थी शादी
फाइल फोटो

बांदा, 

शादी तय हो जाने के बाद घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। लड़की भी शादी को लेकर खुश थी लेकिन शुक्रवार को नया रिश्ता जोड़ने से पहले ही टूट गया। लड़की ने मोबाइल से अपने मंगेतर को कॉल की, लेकिन मंगेतर ने तबीयत खराब होने की बात कहकर बात करने से इंकार कर दिया। जिससे नाराज होकर लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें - बाँदा : किराया मांगने पर महिला ने मकान मालिक पर लगाया बलात्कार का आरोप

घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के जमुना तिवारी का पुरवा अंश पुनाहुर में हुई। इसी गांव की रहने वाले कामता प्रसाद की बेटी सुधा (19) की शादी तय हो गई थी। शादी 6 जून को होनी थी। शादी को लेकर घर के लोग तैयारियों में लगे थे। इस बीच लड़की और मंगेतर के बीच मोबाइल के जरिए प्रतिदिन बातचीत होने लगी। शुक्रवार को भी लड़की नेमोबाइल के जरिए मंगेतर को कॉल की और बात करने की इच्छा प्रकट की लेकिन उसने तबीयत खराब होने की बात कह कर बात करने से मना कर दिया। इस बात से रूठ कर लड़की ने कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी।

मृतका के मामा चुन्ना ने बताया कि भांजी की शादी 6 जून को होनी थी।  शादी की सभी तैयारियां की जा रही थी। उसकी मां चुनुवादी खेत में काम करने गई थी। सुधा अपने छोटे भाई बहनों के साथ घर पर थी। बताते हैं कि उसने अपने मंगेतर से मोबाइल में बात करनी चाही लेकिन उसने बात करने से मना किया जबकि वह बात करने की जिद पर अड़ी रही। जिससे मंगेतर में फोन कट कर दिया। इस बात से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। जब मां घर लौटी तो सुधा का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। यह देखकर मां ने रोना पीटना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने सूचना पाकर शव को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें - बीजेपी का झंडा लगाने पर मुस्लिम युवक को पड़ोसियों ने पीटा

यह भी पढ़ें - डीएसपी की पत्नी का शव पंखे से लटका मिला

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
3
wow
2