बांदाः जिले की इन 9 नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र मिले

मुख्यमंत्री उप्र सरकार योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ के लोकभवन में 1573 एएनएम कार्यकत्रियों के नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया, उसी क्रम में ...

बांदाः जिले की इन 9 नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र मिले

मुख्यमंत्री उप्र सरकार योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ के लोकभवन में 1573 एएनएम कार्यकत्रियों के नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया, उसी क्रम में जनपद बांदा के कलेक्टेªट सभागार में उ.प्र. अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा 9 नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल,जिलाध्यक्ष डॉ संजय सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती वन्दना गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ के द्वारा नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। जिसमें निशा यादव, गायत्री देवी, सावित्री देवी, आरती कश्यप, अनुराधा गुप्ता, विनीता देवी, कु. प्रियंका, उमा साहू एवं रंजना सिंह को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।

यह भी पढ़ें-महोबा: बेटे की चाह में इसने पत्नी सहित दो बेटियों की निर्मम हत्या कर दी 

इस मौके पर विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार पूरी पारिदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। देश एवं प्रदेश के युवक एवं युवतियों को निष्पक्ष तरीके से चयन कर नौकरी देने का कार्य भी कर रही है। पहले की सरकारों में इस तरह नियुक्ति पत्रों का वितरण नही किया गया। उन्होंने कहा कि पहले की हमारी स्वास्थ्य कार्यकत्री बहने 50 प्रतिशत मरीजों को अपने व्यवहार से ठीक कर देती थी, इसलिए सभी नवनियुक्त चयनित स्वास्थ्य कार्यकत्रियों से आवाहन किया कि जिस तरह से उ.प्र. सरकार ने निष्पक्ष भाव से आप लोंगो का चयन किया है, उसी प्रकार आप लोग भी मरीजों की सेवा निष्पक्ष भाव से करें।

यह भी पढ़ें-अब रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में,प्लास्टिक सर्जरी भी हुई संभव 

जिलाध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने कहा कि 2014 से केन्द्र में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आयी थी और हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी बने, तब ही से भारत को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार, डॉ प्रसून खरे, डॉ विजय शंकर केसरवानी सहित सम्बन्धित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अर्चना भारती के द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें  मुक्तिधाम हरदौली के पुराने शवदाह गृह के स्थान पर, कर्मकांड शाला बनेगा

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0