खेलो इंडिया में बांदा की निशानेबाजी स्पर्धा चिन्हित

भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक जिला-एक खेल..

खेलो इंडिया में बांदा की निशानेबाजी स्पर्धा चिन्हित

बांदा,

भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक जिला-एक खेल, खेलो इंडिया सेन्टर स्थापित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके अन्तर्गत जनपद बांदा को हार्पर क्लब का खेलों इंडिया स्कीम का सेन्टर निशानेबाजी स्पर्धा के लिए चयनित किया गया है। इसके अन्तर्गत पवन कुमार निषाद को कोच चयनित किया गया है।

यह भी पढ़ें - बाँदा में यूरो किड्स के माध्यम से नौनिहालों को मिलेगी विश्व स्तरीय सुविधायुक्त शिक्षा

खेलो इंडिया निशानेबाजी के लिए पन्द्रह लड़के व पन्द्रह लड़कियों का चयन किया गया है। खेलो इंडिया स्कीम का उद््घाटन जिलाधिकारी अनुराग पटेल अध्यक्ष हार्पर क्लब द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के सम्बन्ध में हार्पर क्लब की उपलब्धियों व खेलो इंडिया में हार्पर क्लब को निशानेबाजी के चयन के सम्बन्ध में रामेन्द्र शर्मा सदस्य द्वारा विस्तृत विवरण बताया गया। हार्पर क्लब के वरिष्ठ खिलाड़ी राकेश सिंह, सादी उज्जमा, वासिफ जमा, शिवकुमार, सबल सिंह, रणविजय, गिरिराज सिंह द्वारा चयनित बच्चों का माल्यार्पण करके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस मौके पर केशवनाथ गुप्ता नगर मजिस्ट्रेट बांदा के स्थानान्तरण पर उनको भावभीनी विदाई भी दी गई। साथ ही आरपी द्विवेदी अधिशाषी अभियन्ता बांदा विकास प्राधिकरण बांदा के सेवानिवृत्त होने पर क्लब के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया। हार्पर क्लब के इस आयोजन में मुख्य रूप से क्लब के सम्मानित सदस्य राजकुमार राज, मनोज जैन, सईद अहमद, संजय गुप्ता, राममोहन गुप्ता, राजेश शुक्ला, काजी जमीर, विकास पुरवार, प्रकाश पाण्डेय, आशीष शुक्ला उर्फ मोनू, अमित सेठ भोलू, रामलखन कुशवाहा, नवल चौधरी, कमल, शाहिद वली आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - एक ही दिन में दूसरा बड़ा हादसा, दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, दो की मौत

यह भी पढ़ें - इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट का अवार्ड लेकर दुबई से बांदा लौटी शालनी

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
3
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2