इस वजह से युवा किसान ने फांसी लगाकर दे दी जान

बुंदेलखंड में कर्ज और मर्ज से परेशान किसानों द्वारा आत्महत्या का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम बेंदा के मजरा भैरमपुरवा का है। जहां 39 वर्षीय किसान ललित कुमार सिंह ने...

इस वजह से युवा किसान ने फांसी लगाकर दे दी जान

बांदा,

बुंदेलखंड में कर्ज और मर्ज से परेशान किसानों द्वारा आत्महत्या का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम बेंदा के मजरा भैरमपुरवा का है। जहां 39 वर्षीय किसान ललित कुमार सिंह ने गुरूवार को अपने घर में साड़ी से फंदा बनाकर उसमें लटक कर फांसी लगा ली। 8 वर्षीय बेटे ने पापा को फांसी पर लटके देखकर शोर मचाया तब घर के लोगों को घटना की जानकारी हुई।

यह भी पढ़ें-पन्ना से विधायक और कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह का टिकट इस वजह से कटेगा ?

थाना क्षेत्र के बेंदा के मजरा भैरम पुरवा निवासी ललित कुमार सिंह (35) ने खपरैल की धन्नी में गुरुवार को सुबह पत्नी की साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुत्र लक्ष्मण ने पिता को लटकते हुए देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे भाई और पड़ोसियों ने ललित को फंदे से उतारा। तब तक ललित की मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने बताया कि मृतक ललित कुमार सिंह पिछले डेढ़ माह से बहुत परेशान था। उसने अपने दोस्तों से भी दूरी बना रखी थी। वहीं छोटे भाई सनोज ने बताया की भाई के हिस्से में 5 -6 बीघे जमीन खेती की है किंतु कर्ज के चलते वह भी गांव में गिरवी रखी हुई है। मेहनत मजदूरी करके वह किसी तरह परिवार का भरण पोषण कर रहा था। 

यह भी पढ़ेंप्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोरः साहब! हमारी जमीन मत लो, हम भूखे मर जाएंगे

यह भी बताया कि उसने आर्यावर्त बैंक से कर्ज ले रखा था। इस समय 3 लाख 96 हजार 400 रुपए बैंक का कर्ज है। चार माह पहले उसने मैजिक खरीदी थी। किस्त जमा न होने से उसे भी फाइनेंस वाले खींच ले गए थे। इसके अलावा उसने नाते रिश्तेदारों व गांव के साहूकारों से भी कर्ज ले रखा है। इस समय आर्थिक तंगी के कारण भी पत्नी गुड़िया मायके सतना चली गई है। वहां उसने 8 दिन पहले बेटी को जन्म दिया है। इस घटना से परिवार के सभी लोगों का बुरा हाल है।क्षेत्राधिकारी गवेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि ललित ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है

यह भी पढ़ें-केन नदी में मगरमच्छ एक महिला को पकड कर निगल गया,रेस्क्यू

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0