मोदी मंत्रिमंडल में बुंदेलखंड के भानु प्रताप वर्मा को मिली जगह, मिलेगी विकास को रफ्तार 

जालौन.गरौठा.भोगनीपुर संसदीय सीट से पांचवीं बार सांसद चुने गए भानु प्रताप वर्मा को केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में..

मोदी मंत्रिमंडल में बुंदेलखंड के भानु प्रताप वर्मा को मिली जगह, मिलेगी विकास को रफ्तार 
भानु प्रताप वर्मा

जालौन.गरौठा.भोगनीपुर संसदीय सीट से पांचवीं बार सांसद चुने गए भानु प्रताप वर्मा को केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल में शामिल होने पर पूरे जनपद में खुशी की लहर व्याप्त है।लोगों को विश्वास है कि भानु बुंदेलखंड से अकेले मंत्री हैं। इस कारण जनपद जालौन को ही नहीं पूरे क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी। पालिका सभासद से केंद्रीय मंत्रिमंडल तक के सफर को तय करने वाले भानु की छवि साफ सुथरी है।

भानु के राजनैतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1988 से हुई थी। जब उन्होंने पहली बार जनता के बीच जाकर कोंच नगर पालिका से सभासद का चुनाव लड़ा था। कोंच के ही मालवीय नगर वार्ड से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी सभासद का चुनाव जीता था।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के आसपास जमीन की कीमत तीन गुनी तक महंगी, कारखाने, होटल बनेंगे

इसके बाद बुंदेलखंड में भाजपा के कद्दावर नेता रहे व सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री दादा बाबूराम एमकॉम की नजर इन पर पड़ी। उन्होंने भानु को वर्ष 1990 में कोंच विधानसभा सुरक्षित सीट से भाजपा का उम्मीदवार बना दिया।

MP Bhanu Pratap Verma now becomes Union Minister - पांच बार सांसद  रहे भानु प्रताप वर्मा अब बने केन्द्रीय मंत्री

हालांकि भानु प्रताप यह पहला विधानसभा चुनाव हार गए थे। पर उन्हें भाजपा में जोरदार एंट्री मिल गई थी। लिहाजा दो साल बाद वर्ष 1991 में फिर भाजपा ने विधानसभा का टिकट देकर मैदान में उतारा और वह पहली बार विधायक बने।

यह भी पढ़ें - सेना में भर्ती को लेकर युवाओं ने किया प्रदर्शन, उम्र में छूट की मांग

बता दें कि उस वक्त जालौन.गरौठा संसदीय क्षेत्र से गयाप्रसाद कोरी भाजपा से सांसद थे। पर उनके असमय निधन के बाद भानु प्रताप को दिल्ली की राह मिल गई। इसके बाद तो भानु ने रुकने का नाम नहीं लिया। वर्ष 1996, 1998, 2004, 2014 और 2019 में भानु लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद चुने गए।

पांच बार के सांसद होने के नाते भानु प्रताप वर्मा को पहले भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने के कयास तो लगाए गए थे। पर हकीकत अब जाकर मोदी मंत्रिमंडल में संभव हो सकी। उनके शपथ ग्रहण को जिले के लोग खासतौर पर भाजपाई टकटकी लगाए देखते रहे।

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
3
funny
1
angry
0
sad
0
wow
2