कुशीनगर में बड़ा हादसा, डांस के दौरान स्‍लैब टूटने से कुएं में गिरे 30 लोग, नौ बच्‍चों समेत 13 की मौत

कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे कुएं पर रखा स्लैब टूट कर गिरने से 30 लोग कुएं में गिर गए..

कुशीनगर में बड़ा हादसा, डांस के दौरान स्‍लैब टूटने से कुएं में गिरे 30 लोग, नौ बच्‍चों समेत 13 की मौत

कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे कुएं पर रखा स्लैब टूट कर गिरने से 30 लोग कुएं में गिर गए। हादसे में दो महिलाओं और 11 अन्य जिसमे बच्चे, किशोर-किशोरी, युवक युवती शामिल हैं की मौत गई। घटना के समय सभी लोग एक परिवार में हल्दी की रस्म के उत्सव में चल रहा डांस देख रहे थे। कई थानों की फोर्स ने रेस्क्यू आपरेशन कर बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें - डिस्को किंग बप्पी दा के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, सितारों ने दी श्रद्धाजंलि

मिली जानकारी के अनुसार नौरंगिया के स्कूल टोला पर रहने वाले परमेश्वर कुशवाहा के बेटे की गुरुवार को शादी है। वैवाहिक रस्म के क्रम में महिलाएं हल्दी की रस्म अदायगी के दौरान गांव में बाहर मटकोर करने गई थीं और उनके साथ बच्चे भी गए थे। लौटते समय रात हो गई। रास्ते में भीड़ अधिक थी। महिलाएं और किशोरियां नाचते गाते हुए लौट रही थीं। दो-तीन बच्चे भी थे। गांव में आने का रास्ता संकरा है और किनारे गहरा कुआं है। इस पर बीस साल पहले स्लैब पड़ी थी। जगह न मिलने से कुछ बच्चे और महिलाएं कुएं पर चढ़ गए। अचानक स्लैब टूट गयी और कई लोग कुएं में गिर पड़े।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कुएं में पंप लगवाया। पानी निकालने के साथ गिरे लोगों को निकालने का सिलसिला शुरू हुआ। कुएं में 23 लोग गिरे थे। सभी को पास के अस्पताल भेजा गया। इनमें 13 की हालत गंभीर देख कर जिला अस्पताल भेजा गया। इन सभी को देखने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भीड़ इतनी जुट गयी थी कि कर्मचारी ने पहचान हुए बगैर शव मोर्चरी भेज दिये। कुशीनगर हादसे पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने गहरा दुरूख जताया है। उन्‍होंने कुशीनगर जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्‍काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य समुचित ढंग से संचालित करने और घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें - चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में लालू यादव समेत 75 दोषी, रांची सीबीआई कोर्ट का फैसला

यह भी पढ़ें - बर्फीले तूफान में शहीद सातों जवानों को तेजपुर वायुसेना स्टेशन पर दिया गया अंतिम सम्मान

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
3
wow
2