कांग्रेस को बड़ा झटका : स्टार प्रचारक घोषित किए गए आरपीएन सिंह भाजपा में होंगे शामिल

यूपी में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। एक दिन पहले ही चुनाव के लिए स्टार प्रचारक घोषित किए गए कांग्रेस नेता मंगलवार को..

कांग्रेस को बड़ा झटका : स्टार प्रचारक घोषित किए गए आरपीएन सिंह भाजपा में होंगे शामिल
स्टार प्रचारक घोषित किए गए आरपीएन सिंह भाजपा में होंगे शामिल..

यूपी में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। एक दिन पहले ही चुनाव के लिए स्टार प्रचारक घोषित किए गए कांग्रेस नेता मंगलवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह भाजपा के नई दिल्ली मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता लेंगे।

यह भी पढ़ें - जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता उनकी दृष्टि पर क्या कहा जाए : मुख्यमंत्री योगी

आरपीएन सिंह को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। आरपीएन सिंह पडरौना राजघराने से आते हैं जिनका इलाके में काफी प्रभाव है। वह 2009 में तत्कालीन पडरौना सीट से लोकसभा सांसद चुने जा चुके हैं और यूपीए- 2 सरकार में सड़क परिवहन, पेट्रोलियम और गृह राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।

उधर, एक के बाद एक नेताओं के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है। हाल ये है कि इसके पहले लड़की हूं लड़ सकती हूं कि पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भी भाजपा में शामिल हो गईं।

यह भी पढ़ें - भाजपा सरकार महंगाई पर बात करने से भाग रही : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें - समाजवादी पार्टी ने बुंदेलखंड में 14 प्रत्याशियों की सूची जारी की

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1