Bihar Election 2020 रुझानों में अब तेजस्वी से आगे नीतीश : एनडीए 129 और महागठबंधन 99

बिहार विधान सभा चुनाव के रुझानों में अब नीतीश कुमार की सरकार बनती दिख रही है..

Bihar Election 2020 रुझानों में अब तेजस्वी से आगे नीतीश : एनडीए 129 और महागठबंधन 99

पटना,

बिहार विधान सभा चुनाव के रुझानों में अब नीतीश कुमार की सरकार बनती दिख रही है। सुबह 9 बजे तक महागठबंधन को 120 सीटो  पर आगे चल रहा था और एनडीए को  90+ सीटों पर था। 10 बजते-बजते तस्वीर बदल गई। एनडीए ने महागठबंधन पर अपनी बढ़त बढ़ा ली है ।

यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे में 13 माह बाद शुरू हो जाएगा यातायात

विधान सभा की 243 सीटों के रुझान आ चुके हैं जिसमें एनडीए इस समय 131 सीटों पर आगे है और महागठबंधन  97 पर बढ़त बनाये हुए है। तेजस्वी-तेजप्रताप बढ़त बनाए हुए हैं जबकि जीतनराम मांझी पीछे चल रहे हैं।  मधेपुरा से पप्पू यादव और वीआई पी  के मुकेश सहनी भी पीछे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें - दीपावली में दीवारों पर सुराती बनाने की लुप्त हो रही है परंपरा

प्‍लूरल्‍स पार्टी की प्रमुख और सीएम फेस पुष्‍पम प्रिया चौधरी  बांकीपुर सीट से पीछे चल रही हैं। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के बेटे लव सिन्‍हा  रुझानों में पीछे चल रहे हैं। तीन फेज में हुए चुनाव में 7.34 करोड़ वोटरों में से 57.05% ने वोटिंग की। 2015 में 56.66% वोटिंग हुई थी। इस बार 3,733 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 3,362 पुरुष, 370 महिला और 1 ट्रांसजेंडर है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0