झाँसी में बाइक सवारों ने दिनदिहाड़े वकील के मुंशी को मारी गोली, घटना से फैली दहशत

थाना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह दो बाइक सवारों ने एक युवक को गोली मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया..

झाँसी में बाइक सवारों ने दिनदिहाड़े वकील के मुंशी को मारी गोली, घटना से फैली दहशत

झाँसी,

थाना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह दो बाइक सवारों ने एक युवक को गोली मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को घायलावस्था में उपचार के लिए ले जाया गया। वहां हालत गंभीर बताई जा रही है। सुबह करीब 9 बजे एवन कॉलोनी दतिया गेट निवासी फजल अहमद टौरिया नरसिंह राव होते हुए अपनी बाइक यूपी 93 बीक्यू-6978 पर सवार होकर कचहरी जा रहा था। अभी वह डॉ राजेन्द्र प्रसाद स्कूल के पास पहुँचा था कि तभी पीछे से आये बाइक सवारों ने उसे ओवर टेक किया और उस पर फायरिंग कर दी।

फायरिंग के बीच एक गोली फजल के पेट में जा लगी। इससे फजल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। जबकि हमलावर दहशत फैलाने के बाद वहां से भाग निकले। लोगों ने बताया कि हमलावर हेलमेट लगाए हुए थे। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस फजल को उपचार के लिए हॉस्पिटल ले गई। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह भी बताया गया कि फजल किसी वकील के बस्ते पर काम करता है। सूचना पर सीओ सिटी राजेश कुमार राय व कोतवाल तुलसीराम पाण्डेय मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - बुंदेलों की धरती पर उभर आया बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, महज 27 महीनों में 296 किमी किया तैयार

यह भी पढ़ें - बांदा : जल जीवन मिशन का कार्य करा रही कंपनी का ठेकेदार 30 लाख का सामान लेकर गायब

यह भी पढ़ें - रेलयात्रियों को बड़ी राहत : यूपी से गुजरने वाली इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, आसानी से कर सकते हैं बुकिंग

हि.स

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
2
sad
3
wow
2