बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत यूपी के स्थान पर भक्ति रंग में रंगी नजर आईं

मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत सोमवार को अपनी धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंची। यहां उन्होंने सबसे पहले श्री बांके बिहारी..

Sep 19, 2022 - 06:09
Sep 19, 2022 - 06:25
 0  1
बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत यूपी के स्थान पर भक्ति रंग में रंगी नजर आईं

मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत सोमवार को अपनी धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंची। यहां उन्होंने सबसे पहले श्री बांके बिहारी जी महाराज के दर्शन किए। बिहारी जी के दर्शन करने के बाद मथुरा में कंगना ने श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर दर्शन और पूजन किया। सोमवार को रोजाना की तरह ही देश भर से आए भक्त अपने आराध्य ठाकुर श्री बिहारी जी महाराज के दर्शन कर रहे थे। इसी बीच मंदिर में कुछ हलचल दिखाई दी और फिर अपने परिवार के कुछ सदस्यों व स्टाफ मेंबर्स के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत वहां नजर आईं। पुलिस सुरक्षा के बीच आईं कंगना ने जन जन के आराध्य ठाकुर श्री बिहारी जी महाराज की देहरी पर अपना माथा टेका। 

यह भी पढ़ें - मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने दिया पिता का हेल्थ अपडेट

श्री धाम वृंदावन में बिहारी जी की मनमोहक स्वरूप के सामने खड़े होने के बाद बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत पूरी तरह से भक्ति रस वर्षा से सराबोर नजर आईं। वह एकटक प्रभु की छवि को निहारती रहीं। बिहारी जी मंदिर के सेवायतों ने उन्हें विधि विधान से पूजन कराया और माला पहनाकर ठाकुर जी के अंग वस्त्र भी भेंट किए। धर्म और अध्यात्म की बहती रसधारा में कंगना इस कदर डूब गईं कि राधे राधे का जयघोष करने लगीं। यह देख मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद भक्त भी राधे राधे कह उठे।

वृंदावन के बिहारी जी मंदिर पर कंगना के आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में मीडिया का जमावड़ा हो गया। पिछले साल भी कंगना बिहारी जी के दर्शन करने आई थीं और तब उन्होंने बड़े सहज भाव में छोटे छोटे बच्चों से अपने माथे पर चंदन भी लगवाया था और मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए थे। इस बार भी मीडिया के पास उनसे पूछने के लिए कई सवाल हो सकते थे लेकिन उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। अपनी धार्मिक यात्रा पर आईं बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत ने श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर दर्शन और पूजन किया।

यह भी पढ़ें - सुपरस्टार सिंगर 2 के मंच पर भावुक हुए अक्षय कुमार फूट - फूटकर रोये

यह भी पढ़ें - न्यूड फोटोशूट करा के ट्रोलर्स के निशाने पर आये रणवीर सिंह

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0