यमुना नदी नहाने गए भाई बहन की डूबने से मौत

पैलानी थाना क्षेत्र के मडौली कलाँ में मौसी की शादी में शामिल होने ननिहाल गए सगे भाई बहन की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई..

यमुना नदी नहाने गए भाई बहन की डूबने से मौत
यमुना नदी

मौसी की शादी में शामिल होने आए हुए थे भाई बहन

पैलानी थाना क्षेत्र के मडौली कलाँ में मौसी की शादी में शामिल होने ननिहाल गए सगे भाई बहन की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। शादी वाले घर मे खुशी मातम में बदल गई।इस घटना घर में कोहराम मच गया।

पैलानी थाना क्षेत्र के मडौली कलाँ में भूली निषाद की बेटी रीना की बारात पैलानी थाना क्षेत्र के ही पडोहरा गांव से शुक्रवार को आनी थी।रीना की बड़ी बहन संगीता शादी में शामिल होने के लिए अपने बेटी बेटा के साथ आई हुई थी।शुक्रवार की दोपहर को सभी लोग काम मे लग गए तभी संगीता का बेटा मातादीन (10)  व बेटी रचना  (15) गांव के बाहर बह रही यमुना नदी में नहाने के लिए चले गए।

यह भी पढ़ें - बाँदा : पूर्व सैनिक की बेटी की बेरहमी से हत्या कर फांसी पर लटकाया

जहाँ नहाने के दौरान ही दोनों भाई बहन डूबने लगे,पास के ग्रामीणों ने देखा तो कुछ लोग नदी में कूद गए तो कुछ ने दौड़ कर उनके परिजनों व रिस्तेदारों को जानकारी दी।जानकरी मिलने पर परिजन व रिस्तेदार दौड़ कर मौके पर आए।कूदे हुए ग्रामीणों ने दोनों भाई बहन को नदी से मृत अवस्था में निकला।

ग्रमीणों ने इसकी सूचना पैलानी पुलिस को दी।सूचना पाकर पैलानी थाना के उपनिरीक्षक धीरेंद्र पांडे अपने सहयोगियों के साथ पहुँच कर दोनों शवों को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतको के पिता शिवमंगल निषाद ने बताया कि उसके 6 लड़कियों के बीच में मात्र एक लड़का मातादीन ही था।मृतकों का गांव जसपुरा थाना क्षेत्र के नादादेव गांव हैं।शिवमंगल निषाद गांव में रहकर मजदूरी करता था।

यह भी पढ़ें - रामलीला कमेटी द्वारा बाजार में अवैध पार्किंग बनाकर लाखों की राजस्व चोरी, आरटीआई से हुआ खुलासा

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0