बुंदेली प्रकृति पर्यटन लोकभारती के द्वारा 21 सप्ताह, बिना रुके शंकर सरोवर में चला सफाई अभियान

बुंदेली प्रकृति पर्यटन लोकभारती के तत्वाधान में प्रत्येक रविवार लगातार 21 सप्ताह चले शंकर सरोवर सफाई अभियान के बाद रविवार की शाम...

बुंदेली प्रकृति पर्यटन लोकभारती के द्वारा 21 सप्ताह, बिना रुके शंकर सरोवर में चला सफाई अभियान

बुंदेली प्रकृति पर्यटन लोकभारती के तत्वाधान में प्रत्येक रविवार लगातार 21 सप्ताह चले शंकर सरोवर सफाई अभियान के बाद रविवार की शाम सम्मान, संकल्प, शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इस अभियान में जुड़े समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। साथ ही इसका मुख्य श्रेय जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जी को देते हुए उदय उन्हें सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें- दुल्हन ब्यूटी पार्लर से हो गई नौ दो ग्यारह, हाथ मलता रह गया दूल्हा
इस मौके पर मुख्य अतिथि पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय ने कहा कि 21 सप्ताह तक अनवरत शंकर सरोवर की सफाई कर जिसका नेतृत्व अशोक त्रिपाठी जीतू ने इतनी उम्र के वावजूद जिस लगन मेहनत से उनकी टीम ने कार्य किया मुझे उस टीम का सदस्य होने पर गर्व है।उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाज का कर्तव्य है जल बचाएं उसका संरक्षण करें। अध्यक्षता कर रहे जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश दुबे ने कहा कि हम जिसे भारत माता कहते उस पर जब पान गुटखा खाकर थूकते है उसे सबसे पहले बन्द करे।

सदर विधायक ने गंभीर बात कहा कि उपदेश देना सरल है पर स्वयं भी एक पौधा रोपण करे और बांदा को चार भागों में बांट कर साफ़ सुन्दर बांदा की प्रतियोगिता आयोजित की जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि हम सभी मिलकर काम करें तो हमारा सपना साफ सुथरा बांदा का अवश्य पूर्ण होगा।इनके अलावा आशीष सिंह, देशराज सिंह, आशुतोष मिश्र, रामेन्द्र शर्मा, श्याम जी निगम, श्रीमती ममता मिश्रा, गोपाल गोयल आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अशोक त्रिपाठी जीतू का सम्मान पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेश दुबे ने संयुक्त रूप से किया।

यह भी पढ़ें-शिवरंजनी तिवारी ’प्राणनाथ‘ से नही कह सकी मन की बात,बागेश्वर बाबा से बिना मिले लौटना पडा


वही वीरेंद्र सक्सेना, गोपाल गोयल, श्याम जी निगम, सचिन चतुर्वेदी व निखिल सक्सेना, रामेन्द्र शर्मा राम मोहन गुप्ता व कु.शुभी बक्शी को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। सरोवर की सफाई करने वाले सर्व क्षेष्ठ पुरस्कार प्रथम स्थान नीरज त्रिपाठी पूर्व सभासद, दितीय पुरस्कार सुनील त्रिपाठी व तृतीय पुरस्कार राहुल सेन को व नवीन गुप्ता नीतू को विशेष पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में  विनोद जैन व राजकुमार गुप्ता पूर्व चेयरमैन, अंकित बासू प्रतिनिधि चेयरमैन डएस के वाजपेई दिनेश शुक्ल लाला दीन दयाल सोनी रमेश पाल (जिन्हें भी सम्मानित किया गया) अर्चना शुक्ला जाग्रति वर्मा, कल्याण सिंह एड, शिवपूजन गुप्ता, सचिन अगिनहोत्री, सुनील तिवारी, नागेश खरे, रिटायर जज ए एन द्विवेदी सहित लगभग दो सौ प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0