बुंदेली सेना ने 121 घड़े मन्दाकिनी के जल से भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट के पुलघाट कर्वी स्थित शिव मंदिर में बुधवार को बुंदेली सेना ने भगवान ....

बुंदेली सेना ने 121 घड़े मन्दाकिनी के जल से भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

चित्रकूट, 

प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट के पुलघाट कर्वी स्थित शिव मंदिर में बुधवार को बुंदेली सेना ने भगवान भोलेनाथ का 121 घड़े मन्दाकिनी नदी के जल से जलाभिषेक किया। प्रति वर्ष क्षेत्र में झमाझम मानसूनी बारिश की कामना को लेकर बुंदेली सेना की श्रावण मास में जलाभिषक की परंपरा चली आ रही है।

यह भी पढ़ें -बांदाःदो माह तक मीट मांस की दुकानें न खोलने की, विहिप ने इस वजह से दी चेतावनी



बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष पुलघाट कर्वी में मन्दाकिनी नदी के जल से भोलेनाथ के अभिषेक की परम्परा रही है। इस वर्ष टीम के सदस्य कर्वी माफ़ी प्रधान बद्री सिंह की माता के देहांत की वजह से कार्यक्रम 15 दिन टल गया था। सावन मास में 121 घड़े मन्दाकिनी नदी के जल से शिव का अभिषेक कर पूजन किया गया। इसके साथ ही सामूहिक रूप से क्षेत्र में झमाझम मानसूनी बारिश की कामना की गई।

इस मौके पर कर्वी माफ़ी प्रधान बद्री सिंह, वीपी पटेल, जानकी शरण गुप्ता, अतुल सिंह, राम प्रकाश पाल, धर्मेंद्र ओझा और सुरेंद्र सिंह शेरा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -पंचाली से बदतमीजी करने पर भीम ने यहीं पर किया था कीचक का वध

हिस

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0