cbse results : 12 वीं का रिजल्ट घोषित, छात्र इस वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट (CBSE Class 12th Result 2022) घोषित कर दिया है..

cbse results : 12 वीं का रिजल्ट घोषित, छात्र इस वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं  चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट (CBSE Class 12th Result 2022) घोषित कर दिया है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर घोषित किए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इस बार सीबीएसई 12वीं में कुल 92.71 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें - उद्घाटन के पांचवें दिन ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की धंस गई सड़क, तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त

अब जल्ट ही 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 12 वीं में छात्राओं ने छात्रों से 3.29 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं का पास प्रतिशत 94.54 फीसदी और छात्रों का 91.25 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं सभी ट्रांसजेंडर छात्रों का पास प्रतिशत 100 फीसदी दर्ज किया गया है।

छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस और उमंग ऐप के जरिए भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। वहीं इस बार जेएनवी ने केवी स्कूलों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। जेएनवी का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.83 फीसदी है, सीटीएसए स्कूल 97.76 प्रतिशत और केवी 97.04 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें - चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी कैब-वे की सुविधा

यह भी पढ़ें - गंगा एक्सप्रेसवे को इनवायरमेंटल क्लीयरेंस मिली, छह माह में निर्माण में आयेगी तेजी

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
3
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2