सीएम योगी ने बाँदा के बाढ़ प्रभावित गावों में मंत्रियों को भेजा, बांट रही राहत सामग्री

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्योग मंत्री राकेश सचान और राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने..

सीएम योगी ने बाँदा के बाढ़ प्रभावित गावों में मंत्रियों को भेजा, बांट रही राहत सामग्री

बांदा,

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्योग मंत्री राकेश सचान और राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने शुक्रवार को जनपद बांदा की केन और यमुना नदी की बाढ़ से प्रभावित गांव का स्टीमर के जरिए भ्रमण किया और बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति बाढ़ से प्रभावित नहीं रहेगा, सबकी मदद सरकार द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसल बाढ में जलमग्न हो गई है। उन्हें भी सरकार द्वारा मुआवजा दिलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें - यमुना खतरे के निशान से पानी ढाई मीटर ऊपर, कानपुर जाने वाला स्टेट हाईवे बंद

इसके पहले दोनों मंत्रियों ने बाढ़ से प्रभावित गांवों का जिला अधिकारी अनुराग पटेल, एसडीएम पैलानी लाल सिंह और भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह के साथ पैलानी डेरा से सिंधनकला होते हुए पांडवन डेरा तक लगभग 10 किलोमीटर का भ्रमण किया। इस दौरान बाढ़ से प्रभावित गांवों मजरों का निरीक्षण किया। साथ ही 15 व्यक्तियों को राहत सामग्री वितरित किया। मंत्री राकेश सचान ने कहा कि हम मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी प्रभावित गांवों का भ्रमण कर रहे हैं। जो व्यक्ति बाढ़ से प्रभावित है जिनके पास खाने को नहीं है।

ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करके उन्हें राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ से जिन किसानों की फसल पानी में डूब गई है। ऐसे किसानों का जिलाधिकारी द्वारा सर्वे कराया जाएगा और उन्हें फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि यमुना नदी के किनारे जो भी गांव हैं वह बाढ़ की चपेट में हैं। इसके अलावा केन नदी में बाढ़ के कारण दर्जनों गांव प्रभावित हैं। इस तरह से जिले के करीब 50 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इनमें ऐसे कोई गांव नहीं है जिन्हें बाढ़ के कारण खाली कराया गया हो। श्री सचान ने यह भी बताया कि बाढ़ के कारण जानवरों को भी चारे की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें - 9 बच्चों में ससपेक्टेड डिप्थीरिया केे लक्षण पाए जाने पर सैंपल पीजीआई भेजे गए, डीएम ने लिया जायजा

यह भी पढ़ें - राज्य स्तरीय आर्ट क्राफ्ट प्रतियोगिता में शिक्षिका ज्योति विश्वकर्मा सहित बांदा जिले से 4 शिक्षक सम्मानित

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2