श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के सेवा कार्यों को सीएम ने सराहा

संत रणछोड़ दास महाराज द्वारा स्थापित श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट से संचालित सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय का मंगवार...

श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के सेवा कार्यों को सीएम ने सराहा

श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के सेवा कार्यों को सीएम ने सराहा

चित्रकूट। संत रणछोड़ दास महाराज द्वारा स्थापित श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट से संचालित सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय का मंगवार को चित्रकूट के प्रथम दौरे और राम पथ गमन न्यास की बैठक में शिरकत करने आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने भ्रमण कर विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन किया। 

यह भी पढ़े : मप्र सीएम डॉ मोहन यादव ने की श्रीराम पथ गमन न्याय की पहली बैठक

मध्य प्रदेश के मुखिया डा मोहन यादव का श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी डायरेक्टर डॉ. बीके जैन ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सीएम ने ट्रस्ट के कार्यो को सराहा। कहा कि वास्तव में मानवसेवा, गौसेवा और साधुसेवा श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट ही कर रहा है। सेवा का अवसर सौभाग्य से मिलता है। उन्होंने कहा कि नेत्र चिकित्सालय के माध्यम से हर साल लाखों नेत्र रोगियों का इलाज किया जाता है। इस मौके पर डा पूनम आडवाणी, डा राजेश जोशी, डा गौतम सिंह परमार, डा राकेश शाक्य सहित सदगुरू परिवार के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : जिलाध्यक्ष ने दीवार लेखन अभियान का किया शुभारंभ

यह भी पढ़े : चित्रकूट : डीएम ने सेतु निर्माण की चेक कराई गुणवत्ता

यह भी पढ़े : चित्रकूट : सूरजकुंड में 1958 से अखंड रामनाम संकीर्तन जारी

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0