ललितपुर दुष्कर्म कांड : झांसी सपा जिलाध्यक्ष समेत ढाई सौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

ललितपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में अब झांसी के सपा जिलाध्यक्ष समेत ढाई सौ लोगों पर पुलिस..

ललितपुर दुष्कर्म कांड : झांसी सपा जिलाध्यक्ष समेत ढाई सौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
झांसी सपा जिलाध्यक्ष (Jhansi SP District President)

सपा जिलाध्यक्ष बोले पुलिस पर भी लिखे मुकदमा

ललितपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में अब झांसी के सपा जिलाध्यक्ष समेत ढाई सौ लोगों पर पुलिस ने धारा 144 का उल्लघंन करने व पीड़िता का नाम उजागर करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

इसके विरोध करते हुए झांसी सपा जिला अध्यक्ष ने पुलिस पर भी मुकदमा दर्ज करने की अपील की है। अपने तर्क में उन्होंने कहा कि उस नाबालिग पीड़िता का नाम उन्होंने उजागर नहीं किया, बल्कि पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में पहले ही दर्ज कर चुकी है। इस नाते पुलिस पर भी मुकदमा होना चाहिए, पुलिस हमसे पहले दोषी है।

यह भी पढ़ें - भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 350 प्लस का लक्ष्य लेकर, विधानसभा चुनाव के लिए भरी हुंकार

बीते रोज ललितपुर में हुए दुष्कर्म कांड की जानकारी के बाद झांसी जिले के समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश कश्यप ललितपुर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मामले में निष्पक्ष जांच का निवेदन करने गए थे।

उनके साथ करीब ढाई सौ लोग भी थे। जनपद में त्योहारों को देखते हुए पहले ही धारा 144 लगाई जा चुकी है। इसका उल्लंघन होते देख पुलिस ने महेश कश्यप समेत ढाई सौ अज्ञात सपाइयों पर धारा 144 के उल्लंघन करने व नाबालिग पीड़िता का नाम उजागर करने के चलते मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें - झांसी के लोग दशहरा से पहले, इलेक्ट्रिक बसों में सफर का आनन्द ले सकेंगे

गुरुवार को जब इसकी जानकारी झांसी जिला अध्यक्ष महेश कश्यप को हुई तो उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। उन्होंने कहा यह सच है कि हमारे साथ काफी लोग थे। जब किसी बड़ी पार्टी के नेता पर आरोप लगता है तो लोगों का आक्रोश जाग उठता है और यही कल हुआ।

लोग सड़कों पर थे और हम लोगों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से निवेदन करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने और निर्दोषों पर कार्रवाई न करने का ही निवेदन किया है। लेकिन सही मायने में तो पुलिस दोषी है कि उन्होंने नाबालिग पीड़िता का नाम उजागर किया।

जबकि उन्हें पीड़िता का नाम बदलकर लिखना चाहिए था। यदि हम पर मुकदमा लिखा है तो हमसे पहले इस मुकदमे के हकदार पुलिसकर्मी हैं। पुलिस और प्रशासन पर भी मुकदमा लिखा जाना चाहिए। कहा कि हम लोग पीड़िता के पक्ष में हैं, उसे हर हाल में न्याय मिलना ही चाहिए, लेकिन निर्दोषों के खिलाफ कार्रवाई न हो यह हम आज भी निवेदन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - ग़दर फिल्म के बाद फिर साथ नजर आएगी सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी, कल होगा बड़ा अनाउंसमेन्ट 

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1