बांदा में शुरू हुई नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव में पहले दिन 21 नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया 

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि नवेली-बुन्देली कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि बालक-बालिकाओं के बीच बढ रहे लैंगिग भेदभाव को कम करना है।

बांदा में शुरू हुई नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव में पहले दिन 21 नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया 

जिला अधिकारी अनुराग पटेल की पहल पर मिशन शक्ति अभियान 3 के अंतर्गत बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ में नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत शनिवार को महिला चिकित्सालय के प्रांगण में 11 व अन्य प्राइवेट अस्पतालों में जन्म लेने वाली 10 बेटियों का जन्मोत्सव मनाया गया। केक काटा गया और सोहर गीत भी गाए गए।

यह भी पढ़ें - योगी सरकार का बड़ा फैसला, लगेगा नाइट कर्फ्यू, जानिए क्या हैं नई गाइडलाइंस

इस मौके पर नवेली-बुन्देली बच्ची की माता वन्दना पत्नी सानू, रश्मी पत्नी रामनारायन, सुनीता पत्नी देव कुमार, नाजमी पत्नी अब्दुल रहीम, रश्मी पत्नी शिवपूजन, संगीता पत्नी अर्जुन, चन्दना देवी पत्नी संजय, मीना पत्नी सरफराज, खुशबू पत्नी श्याम बाबू, साधना पत्नी सूर्य प्रकाश, मंजू पत्नी अरविन्द कुमार के नवजात बच्चियों का जन्मोत्सव हर्षाेल्लास के साथ महिला जिला अस्पताल में मनाया गया और जन्म प्रमाण देकर माताओं को सम्मानित किया गया।

आज जनपद के रफीक नर्सिंग होम में फरहीन पत्नी इरसाद खान, मन्ना देवी पत्नी  हबीब खान जो जाफरगंज फतेहपुर के मूल निवासी थे। इसके बाद अक्षय क्नीलिक में शिवांगी पत्नी प्रवीण कुमार, अवनी परिधि में सिया दुलारी पत्नी राजेश, आयशा पत्नी मो.अकील मर्दननाका, ममता पत्नी अनूप शुक्ला जो पुकारी के रहने वाले थे। विक्रम चाइल्ड में शिवानी समाधिया पत्नी नितीश समाधिया, रीता पत्नी आशीष शंकर, गायत्री पत्नी शिव प्रताप। अहाना नर्सिंग होम में उमाभारती पत्नी इन्द्रजीत सहित उपरोक्त की बच्चियों का जन्मोत्सव मनाया गया और जन्म प्रमाण पत्र देकर जिलाधिकारी अनुराग पटेल के द्वारा सम्मानित किया गया और शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराया गया। किरन सेठी, अमिता कुशवाहा ने सोहर गीत प्रस्तुत किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती भी दी गयी।

मिशन शक्ति अभियान, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, नवेली बुंदेली, dm banda

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ‘‘नवेली-बुन्देली’’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि बालक-बालिकाओं के बीच बढ रहे लैंगिग भेदभाव को कम करना है। इसमें बालिकाओं के लिए सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं से लाभान्वित कराया जायेगा।

जनपद में जहां भी बच्ची ने जन्म लिया है वहां-वहां पर केक काटा जा रहा है और शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराया जा रहा है। जिससे समाज में सकारात्मक मैसेज जाये और लोग अपनी बच्ची के जन्म को अभिशाप नही बल्कि वरदान समझेंगे क्योंकि बेटियां एक-एक नही दो-दो कुल को चलाती हैं। 

यह भी पढ़ें - चित्रकूट में सीएमओ एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कमलावती ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मोत्सव का कार्यक्रम आज जो मनाया गया है यह बहुत ही सराहनीय पहल है। राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रभा गुप्ता ने कहा कि इस नवेली-बुन्देली कार्यक्रम से मन प्रशन्न हो गया। इस अनूठी पहल के मुखिया जिलाधिकारी अनुराग पटेल धन्यवाद के पात्र है। 

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) उमाकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताब, डिप्टी कलेक्टर सौरभ यादव, डिप्टी कलेक्टर लाल सिंह यादव, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वन्दना गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय तिवारी, चिकित्सा अधीक्षक एस.एन.मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षिका सुनीता देवी, डॉ. एम.सी.पाल, डॉ. आर.एन.प्रसाद,अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल, मेडिकल स्टाफ सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें - कानपुर इत्र कारोबारी से मिली 150 करोड़ की नकदी, अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी

यह भी पढ़ें - देश में तेजी से पैर पसारने लगा ओमिक्रॉन,  देश में कुल 415 मरीज, जानें किस राज्य में कितने मरीज 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0