उप्र के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश...

उप्र के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

हवाओं के साथ हुई बारिश से बढ़ गई ठंडक

कानपुर। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसका कारण है कि पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। कानपुर में सोमवार रात एवं मंगलवार भोर में हवाओं के साथ बारिश हुई है। जिसके चलते ठंडक बढ़ गई है। यह जानकारी मंगलवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपु के मौसम वैज्ञानिक डॉ.सुनील एस.पाण्डेय ने दी।

यह भी पढ़े : हमीरपुर : फैक्टरी कर्मी को रौंदने के बाद चार किमी. तक शव घसीटकर ले गया ट्रक

उन्होंने बताया कि नवरात्रि के बीच देश के कई हिस्सों में बारिश और तूफान की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग (भारतीय मौसम विभाग) ने 19 अक्टूबर तक देश के कई हिस्सों में बारिश और तूफान की भविष्यवाणी की है। 16 अक्टूबर के बाद जम्मू-कश्मीर लद्दाख हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड हरियाणा चंडीगढ़ पंजाब उत्तर प्रदेश राजस्थान गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश छिटपुट गरज के साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना है।

यह भी पढ़े : बांदा : अब डंफर-ट्रकों पर लगेगा माइन टैग, रुकेगा अवैध खनन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव

डॉ. पांडेय ने बताया कि 17 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि देश के कई हिस्सों में मौसम का यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, कराई कल और माहे में 17 अक्टूबर तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, गरज के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 16 अक्टूबर को लक्षद्वीप क्षेत्र और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में बदलेगा तेजी से मौसम, 50 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

19 अक्टूबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने यह भी कहा कि इस दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अगले 05 दिन, यानी 20 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद नहीं है।

यह भी पढ़े : शराब की नशे में तीन दोस्तों ने, राह चलते इस युवक की पीट पीट ले ली जान

इसके अतिरिक्त मौसम विभाग ने कहा कि 20-21 अक्टूबर तक केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और द्वीपों के कुछ हिस्सों में छिटपुट और कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसी अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पश्चिम राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है।

तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग कहना है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, केरल, माहे और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 17 अक्टूबर को केरल, माहे और लक्षद्वीप पर और 19 अक्टूबर को केरल और माहे पर पूर्वानुमान लगाया है।

19 अक्टूबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ गरज के साथ बारिश की भी भविष्यवाणी की गई है। दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में इसी तरह की मौसम की स्थिति बने रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े : झाँसी : बुंदेलखंड के इन सात सांसदों की सांसदी का किया गया पिंड दान

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से उत्तर प्रदेश की हवाएं सर्द हो गईं हैं। 24 घंटे से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बारिश हो रही है। आगरा में बर्फबारी हुई, तो लखनऊ-कानपुर में रात से ही लगातार बारिश जारी है। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आगरा में भी बारिश हुई।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0