उप्र में छह दिसम्बर तक कई स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक दिसम्बर से छह दिसम्बर तक उप्र में कई जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी...

उप्र में छह दिसम्बर तक कई स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार

कानपुर। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक दिसम्बर से छह दिसम्बर तक उप्र में कई जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। शुक्रवार से अगले दिन यानि की तीन दिसम्बर के दौरान मुख्यतः प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एसएन सुनील पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि इस सप्ताह के दौरान प्रदेश के दक्षिणी पश्चिमी भाग बुंदेलखंड एवं विन्ध्य क्षेत्र के अधिकांश भाग में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से आंशिक रूप से कम रहे। प्रदेश के अन्य कृषि जलवायु अंचलों में यह सामान्य से आंशिक रूप से अधिक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े : पागल कुत्ते के हमले से बाजार में भगदड़, 26 को शिकार बनाया

प्रदेश के भावर तराई क्षेत्र के पश्चिमी भाग में अधिकतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस एवं मध्य पश्चिमी मैदानी क्षेत्र के पश्चिमी भाग या भावर तराई क्षेत्र के मध्य भाग एवं बुंदेलखंड के क्षेत्र के दक्षिणी भाग तथा पश्चिमी मैदानी क्षेत्र के अधिकांश भाग में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तथा उत्तर पूर्वी मैदानी क्षेत्र के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस जबकि प्रदेश के अन्य कृषि जलवायु अंचलों में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

प्रदेश के पूर्वी मैदानी क्षेत्र के दक्षिणी भाग तथा मध्य मैदानी क्षेत्र के दक्षिणी पूर्वी भाग एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के अधिकांश भाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक) जबकि प्रदेश के अन्य कृषि जलवायु अंचलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े : यूपी में बारिश के बाद मौसम बदला, इस दिन से बढ़ेगी ठिठुरन, पड़ेगा कोहरा

प्रदेश के भावर तराई क्षेत्र के पश्चिमी भाग में औसत न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस, पश्चिमी मैदानी क्षेत्र के अधिकांश भाग, भावर तराई क्षेत्र के मध्य भाग, मध्य पश्चिमी मैदानी क्षेत्र के उत्तरी भाग एवं दक्षिणी पश्चिमी अर्ध शुष्क मैदानी क्षेत्र के पश्चिमी भाग में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तथा भांवर तराई क्षेत्र के पूर्वी भाग, दक्षिणी पश्चिमी अर्ध शुष्क मैदानी क्षेत्र के पूर्वी भाग, मध्य मैदानी क्षेत्र के पश्चिमी भाग तथा बुंदेलखंड एवं मध्य पश्चिमी मैदानी क्षेत्र के अधिकांश भाग में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस जबकि प्रदेश के अन्य कृषि जलवायु अंचलों में यह 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0