ट्रेन इंजन में खड़े होकर यात्रा करते हुए लोको पायलट तथा सहायक लोको पायलट की सतर्कता की जांच

मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के दिशानिर्देशन में वर्तमान शीतकाल के दृष्टिगत सभी क्षेत्रों में संरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है..

ट्रेन इंजन में खड़े होकर यात्रा करते हुए लोको पायलट तथा सहायक लोको पायलट की सतर्कता की जांच

मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के दिशानिर्देशन में वर्तमान शीतकाल के दृष्टिगत सभी क्षेत्रों में संरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में, मंडल रेल प्रबंधक सहित मंडल के अधिकारियों द्वारा मंडल के सभी खंडों, समपार फाटकों और स्टेशनों के साथ साथ रेलगाड़ियों में फुटप्लेटिंग की जा रही है। फुटप्लेटिंग निरीक्षण के अंतर्गत अधिकारीयों द्वारा इंजन में खड़े होकर यात्रा करते हुए लोको पायलट तथा सहायक लोको पायलट की सतर्कता, सजगता एवं ज्ञान की परख की जाती है। 

झाँसी मंडल के सभी रेल खण्डों  धौलपुर-बीना, झाँसी-कानपुर, कानपुर-खैरार, झाँसी-मानिकपुर, ललितपुर-खजुराहो, महोबा-खजुराहो सभी खण्डों में रेल प्रशासन द्वारा गेटों को अधिकारी नामित करके संरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. समपार फाटकों पर संरक्षा के नियमों के तहत गेट मैन अपनी दायित्वों का निर्वहन कर रहा है, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें - झांसी मॉडल पुस्तिका का विधायक रवि शर्मा ने किया विमोचन, इस पुस्तिका में क्या है ख़ास जानिये यहाँ

मंडल के झाँसी, ग्वालियर, ललितपुर, उरई, बाँदा, महोबा आदि प्रमुख स्टेशनों के साथ अन्य स्टेशनों पर भी संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। संरक्षा सेमिनार का आयोजन का मुख्य उद्देश्य संरक्षा सर्वदा सर्वप्रथम होता है।  इसके अंतर्गत रेल कर्मियों अनुरक्षण के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियां, गाड़ी परिचालन में प्रायवेट नंबरों के आदान प्रदान का महत्व, इंजीनियरिंग ब्लॉक प्रदान करते समय बरती जाने वाली सावधानियां, गाड़ियों के आगमन व प्रस्थान के समय सही तरीके से कांटों का कलेंप करना व ताला लगाना, संयोजन/वियोजन मेमो का महत्व, विद्युतीकृत खंड में कर्मचारियों एवम् यात्रियों द्वारा ध्यान रखने वाली सावधानियां, समपार फाटक पर दुर्घटनाओं को रोकने हेतु अपनायी जाने वाली सावधानियां , आग की रोकथाम हेतु अपनायी जाने वाली सावधानियां के बारे में स्टाफ को जागरूक किया।

4 ट्रैक मैन को पेट्रोलिंग के दौरान जीपीएस डिवाइस उपलब्ध है जिससे किसी भी प्रकार की त्रुटि पाये  जाने पर तत्काल नियंत्रण कक्ष को जानकारी प्राप्त हो जाती है और उसका समाधान कर रेल सञ्चालन को संरक्षित किया जाता है। मंडल के सभी लोको में फोग सेफ डिवाइस भी उपलब्ध है जिनमें जीपीएस प्रणाली के माध्यम से अगले सिग्नल की जानकारी लोको पायलट को प्राप्त होती है।  संरक्षा  के दृष्टिगत रेल प्रशासन द्वारा संपूर्ण रेल मार्ग पर रात्रिकालीन पेट्रोलिंग के लिए खंडवार ट्रैकमैंनों को नियुक्त किया जाता है।              

यह भी पढ़ें - जनता हुई बीजेपी मय, अब देश के किसी भी राज्य में बीजेपी के अलावा कोई नही जीत सकता : उमा भारती                 

  • प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा झाँसी मंडल का निरीक्षण

आज प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री एस कपिल द्वारा झाँसी मंडल के दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत झाँसी माल गोदाम, बिजौली स्टेशन तथा औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया साथ ही  व्यापार बढाने हेतु अन्य संभावनाओं पर समीक्षा चर्चा की।

यह भी पढ़ें - उप्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का समय एक घंटा बढ़ाया गया, अब इस वक्त आएगी ट्रेन

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2