मुख्यमंत्री शिवराज ने देखी बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति, कहा - जिन्दगी बचाना पहली प्राथमिक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अति-वर्षा से बाढ़ में फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू कर उनकी जिन्दगी बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है..

मुख्यमंत्री शिवराज ने देखी बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति, कहा - जिन्दगी बचाना पहली प्राथमिक

भोपाल, 

  • विदिशा, गुना और राजगढ़ जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अति-वर्षा से बाढ़ में फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू कर उनकी जिन्दगी बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। एक-एक व्यक्ति को रेस्क्यू कर निकाला जाएगा। मैं स्वयं भी बोट से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को रेस्क्यू करने में शामिल हुआ हूं। यह बात मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को विदिशा, गुना और राजगढ़ जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर से दौरा कर स्टेट हैंगर भोपाल वापस लौटने पर जानकारी देते हुए कही।

यह भी पढ़ें - मप्र : भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ के हालात, 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद

इससे पहले उन्होंने स्टेट हैंगर पर ही एयर फोर्स के अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति और रेस्क्यू कार्य के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विदिशा जिले में बेतवा का जल-स्तर अभी स्थिर है। बाढ़ से विदिशा, गुना और राजगढ़ जिले के लगभग 25 गाँव प्रभावित हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एयर फोर्स के दो हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन भी रेस्क्यू कार्य में लगा हुआ है। फसलों और सम्पत्ति के नुकसान का आकलन बाद में किया जाएगा। अभी पहली प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित बचाना है। विदिशा के गढ़ला और ताजला गाँव में फँसे लोगों को बोट से सुरक्षित बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान पुन: कुरवाई के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि वे रायसेन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे।

यह भी पढ़ें - क्विज में सफल छात्रों को मिलेगा होटल में रुकने व पर्यटक स्थलों में घूमने का मौका

यह भी पढ़ें - भीषण हादसा : मप्र में नर्मदा नदी में गिरी बस, अब तक 11 यात्रियों के शव निकाले गए

हि.स

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1