मुख्यमंत्री योगी समेत अन्य नेताओं ने मिल्खा सिंह के निधन पर जताया शोक

'फ्लाइंग सिख' के नाम से विख्यात भारत के मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह का शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चंडीगढ़ के अस्पताल..

मुख्यमंत्री योगी समेत अन्य नेताओं ने मिल्खा सिंह के निधन पर जताया शोक
मिल्खा सिंह / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ,

'फ्लाइंग सिख' के नाम से विख्यात भारत के मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह का शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चंडीगढ़ के अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शोक जताया है। 

ट्वीट करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मिल्खा सिंह का निधन खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन राष्ट्र के लिए अप्रतिम प्रेरणा है। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें - उप्र ने एक दिन में 1.53 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का बनाया सबसे बड़ा कीर्तिमान

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारत के जाने-माने एथलीट एवं 'फ़्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह के कोरोना से निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करत हुए कहा कि ईश्वर उन्हें सहने की शक्ति प्रदान करें। 

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मिल्खा सिंह जिदंगी से अपनी जंग हार गये। परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ओलंपिक की यह ऐतिहासिक तस्वीर भारत को समूचे विश्व में गौरवान्वित करती है। 

यह भी पढ़ें - अनाथों के सहारा बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई योजनाओं की घोषणा

उप्र विधानसभा अध्यक्ष हृदयनाराण दीक्षित ने कहा कि उनका निधन देश के लिए बेहद दुखद एवं अपूरणीय क्षति है। जिद और जुनून से भरा उनका जीवन सभी के लिए एक प्रेरणा है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में 91 वर्षीय मिल्खा सिंह को भर्ती कराया गया था। बुधवार को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनको कोविड अस्पताल से आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। उन्होंने 400 मीटर की दौड़ में एशियाई खेलों के साथ-साथ कॉमनवेल्थ खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। 

यह भी पढ़ें - बरहौं संस्कार में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, चली गोली दो घायल

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1