मुख्यमंत्री ने 140.20 करोड़ लागत से बने रसिन बांध का किया लोकार्पण

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ  ने चित्रकूट में 140.20 करोड़ लागत से बने रसिन बांध परियोजना का....

Mar 10, 2021 - 07:53
Mar 10, 2021 - 12:01
 0  7
मुख्यमंत्री ने 140.20 करोड़ लागत से बने रसिन बांध का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने रसिन बांध का किया लोकार्पण

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ  ने चित्रकूट में 140.20 करोड़ लागत से बने रसिन बांध परियोजना का लोकार्पण किया।  इस परियोजना से क्षेत्र के 17 गांवों में 3635 किसानों को 2290 हेक्टेयर रकबे की सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।लोकार्पण करने के बाद सेल्फी भी ली।

यह भी पढ़ें - रीता त्रिपाठी मॉडल उद्यमी के रूप में सम्मानित

सुबह करीब 11 बजे चित्रकूट के चैधरी चरण सिंह रसिन बांध सिंचाई परियोजना स्थल पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा।

यहां पर प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा चंद्र प्रकाश खरे, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला व एसपी अंकित मित्तल ने मुख्यमंत्री का फूल माला से स्वागत किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री पास ही पार्क में शिव मंदिर में पहुंचे, जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों ने पूजा अर्चन कराया।बुन्देलखण्ड के चहुमुखी विकास में जुटी सूबे की योगी सरकार ने चित्रकूट जिले में करीब दो दशक से अधूरी पड़ी रसिन बांध परियोजना को पूरा कराने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

yogi adityanath | cm yogi at chitrakoot

यह भी पढ़ें -  ललितपुर में मुख्यमंत्री योगी ने इस बांध परियोजना का किया लोकार्पण, और कहा एयरपोर्ट..

यह सिंचाई परियोजना क्षेत्र के किसानो के लिए वरदान साबित होने के साथ-साथ सरकार की अन्नदाता की आय दोगुनी करने के संकल्प की पूरा करने में सहायक साबित होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0