बुंदेलखंड की सिंचाई व जल परियोजना का निरीक्षण इस हफ्ते करेंगे मुख्यमंत्री

प्रदेश के मुख्यमंत्री बुंदेलखंड की सिंचाई वह जल परियोजनाओं का निरीक्षण करने आ सकते हैं..

बुंदेलखंड की सिंचाई व जल परियोजना का निरीक्षण इस हफ्ते करेंगे मुख्यमंत्री
फाइल फोटो

  • जल शक्ति मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने डेरा डाला

प्रदेश के मुख्यमंत्री बुंदेलखंड की सिंचाई वह जल परियोजनाओं का निरीक्षण करने आ सकते हैं। मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम 9, 10 और 11 मार्च बताया जा रहा है।तीन दिवसीय भ्रमण में मुख्यमंत्री बांदा, महोबा, चित्रकूट झांसी और ललितपुर में सिंचाई व जल परियोजना का जायजा लेंगे। उनके भ्रमण से पहले ही प्रदेश के जल शक्ति मंत्री( सिंचाई एवं जल संसाधन बाढ़ नियंत्रण नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति मंत्री) महेंद्र प्रताप सिंह ने डेरा डाल दिया है।

यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड की इस ट्रेन में पूरा स्टाफ सिर्फ महिलाओं का होगा, वो भी इस दिन

 जल शक्ति मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह आज बांदा पहुंच गए।शाम को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण के संबंध में चित्रकूट मंडल के कमिश्नर, जिलाधिकारी व जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक करके कमासिन में स्थित खटान पेयजल परियोजना का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद शाम को 6.30 बजे रसिन बांध चित्रकूट में पहुंचकर वहां के प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय बैठक और उसके बाद स्थलीय निरीक्षण कार्यक्रम रहेगा।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट में करोड़ों की रॉयल्टी चोरी घोटाले से सैकड़ों प्रधान ब्लैकलिस्टेड होने की कगार पर !

रात्रि विश्राम चित्रकूट में ही रहेगा।इसके बाद 8 मार्च को श्री सिंह महोबा के लहचुरा डैम (अर्जुन सहायक )का निरीक्षण कर जिलाधिकारी महोबा व जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जल शक्ति मंत्री अपराहन 3 बजे झांसी पहुंचेंगे वहां के कमिश्नर जिलाधिकारी व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और फिर ललितपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वह ललितपुर के बंडई डैम का  स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

बताते चलें कि इसके मद्देनजर बांदा के जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर अगले आदेशों तक के लिए तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। दो दिन पूर्व कमिश्नर, आईजी, डीएम, एसपी आदि ने खटान पेयजल योजना का मौके पर जाकर जायजा भी लिया था। साथ ही मंडल मुख्यालय में जेएन डिग्री कालेज ग्राउंड और कृषि विश्वविद्यालय को भी देखा गया है।

यह भी पढ़ें - पन्ना में लग रहा है हीरों का मेला, 5 हजार जमा कर खरीद पाएंगे हीरे

शनिवार को डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को जारी आदेश में कहा कि अग्रिम आदेशों तक कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि अपने अधीनस्थों को भी आगाह करा दें कि वह भी अगले आदेशों तक मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे। किसी को छुट्टी या अनुमति न दी जाए। डीएम ने चेतावनी दी है कि इन आदेशों की अवहेलना करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • रामायण मेला का उद्घाटन

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए सिंचाई व जल परियोजनाओं के निरीक्षण के साथ-साथ  राष्ट्रीय रामायण मेला का उद्घाटन भी कर सकते हैं। यह कार्यक्रम चित्रकूट में 11 से 15 मार्च तक होना है आयोजकों द्वारा बताया गया है कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा होगा। इसके बाद बांदा के राजकीय इंटर कॉलेज उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें -युद्ध स्तर पर हो रहा है बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य, देखिये एक झलक

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0