बच्चों ने कृष्ण एवं राधा की पोशाक पहनकर फूलों के साथ खेली होली

शहर के भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी में होली महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने कृष्ण एवं राधा की पोशाक..

बच्चों ने कृष्ण एवं राधा की पोशाक पहनकर फूलों के साथ खेली होली

शहर के भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी में होली महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने कृष्ण एवं राधा की पोशाक पहनकर मनमोहक गीतों में रासलीला एवं नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में गुलाल एवं पुष्प से होली खेली गई।  सभी ने कार्यक्रम को बड़े ही हर्षाेल्लास से आनंद  लिया। मुख्य अतिथि रामलखन कुशवाहा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती चंद्रकला कुशवाहा  ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए होली के महत्व का बताया।

यह भी पढ़ें - वैक्सीन की पहली डोज लगवा कर बच्चे बोले अब स्कूल जाने में नहीं लगेगा डर

नॉमिनेटेड चेयरमैन अंकित कुशवाहा एवं डायरेक्टर श्रीमती संध्या कुशवाहा ने  नन्हे- नन्हे  कृष्ण राधा की तारीफ करते हुए बच्चों को प्राकृतिक रंगों से होली खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।  विद्यालय की  प्रधानाचार्या प्रोफेसर डॉ. मोनिका मेहरोत्रा ने कहा कि होली एक ऐसा त्यौहार है जिसे सभी धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं।  प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म संप्रदाय जाति के बंधन खोलकर भाईचारे का संदेश देता है।  

होली सच्चे अर्थों में भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। जिससे अनेकता में एकता को दर्शाते हैं।  इस दिन एक दूसरे को प्रेम स्नेह की गुलाल लगाना चाहिए।  अपने अंदर व्याप्त सभी बुराइयों को त्याग कर जीवन में अच्छाई को धारण करना चाहिए। सभी गिले-शिकवे भूलकर होली का त्यौहार मनाना चाहिए और सभी को प्राकृतिक रंगों व फूलों की होली खेलनी चाहिए। कार्यक्रम में एकता निगम,  संगीता जैन, रुबीना ,रचना, नरेंद्र सिंह,एवं पितांबर सिंह आदि समस्त शिक्षक स्टाफ उपस्थित था।  कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका एकता निगम ने किया।

यह भी पढ़ें -  बालू भरे ट्रैक्टर ने मजदूर की जान ली, ग्रामीणों में आक्रोश

यह भी पढ़ें - बांदा : गैस सिलेंडर फटने से हुआ बडा हादसा, मचा हडकम्प

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2