बच्चों का अनूठा न्यूज़पेपर बाल धमाका, अपनी बस्ती की समस्याएं बयां की

जनपद चित्रकूट की ग्राम पंचायत अकबरपुर में बसी खनिज आदिवासी मजदूर की बस्ती बुद्ध नगर के बच्चों ने न सिर्फ पढ़ना लिखना सीख लिया है। बल्कि साप्ताहिक समाचार पत्र बाल धमाका ..

बच्चों का अनूठा न्यूज़पेपर बाल धमाका, अपनी बस्ती की समस्याएं बयां की

जनपद चित्रकूट की ग्राम पंचायत अकबरपुर में बसी खनिज आदिवासी मजदूर की बस्ती बुद्ध नगर के बच्चों ने न सिर्फ पढ़ना लिखना सीख लिया है। बल्कि साप्ताहिक समाचार पत्र बाल धमाका अपने हाथों लिखकर साबित कर दिया है कि अगर बच्चे ठान लें तो कोई भी करिश्मा कर सकते हैं। बच्चों ने हस्तलिखित समाचार पत्र में अपनी बस्ती की समस्याओं को उजागर किया है। जिसमें इन बच्चों का दर्द झलकता है।

यह भी पढ़ें-जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत चित्रकूट से गृहमंत्री अमित शाह करेंगे

 

बताते चलें कि सदर ब्लाक के अकबरपुर ग्राम पंचायत की बुद्ध नगर बस्ती में सर्वाेदय सेवा आश्रम के मंत्री अभिमन्यु सिंह ने बाल मित्र योजना शुरू की है। इसके माध्यम से मजदूरों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया। बाल मित्र की ही मदद से अन्य बच्चों की मदद करने का प्रयास शुरू किया गया इसके लिए एक बाल आवाज मंच भी बनाया गया। इसी के माध्यम से बच्चों ने पढ़ना लिखना सीखा और अब साप्ताहिक समाचार पत्र बाल धमाका निकाल कर बस्ती की समस्याओं को उजागर करते हुए अपना दर्द भी बयां किया है।

यह भी पढ़ें-महोबाः इस महिला के पैरों में तीन घंटे लिपटी रही मौत, देख कर हर कोई हैरान 

अपने हाथों अपने अखबार में बच्चों ने जो समाचार लिखें है उनकी बानगी देखिये
1-पहाड़ मे रात दिन बड़े-बड़े ब्लास्ट होते हैं जिसके कारण पहाड़ के नीचे बसी बस्ती में बच्चों के मकान हिलते हैं। बच्चों को पहाड़ समाप्त होने का दुख है।
2-उनके गांव से बड़े-बड़े ट्रक बड़ी संख्या में पहाड़ आते जाते हैं। बच्चे स्कूल जाने में डरते हैं।
3-गरीबी के कारण बच्चों के घरों में गैस सिलेंडर नहीं भराया जाता। पहाड़ से लकड़ी लाकर खाना बनता है। पहाड़ के खनन के कारण जंगल समाप्त हो रहा है। बच्चों को जंगल समाप्त होने का दुख है।
4-बुद्ध नगर के बच्चों को उनके घरों के आसपास नाली नहीं है इससे बहुत परेशानी है। इस समस्या को बच्चे पहले भी निकाल चुके हैं।

यह भी पढ़ें-बांदाः किसानों ने सिंचित भूमि, औद्योगिक कॉरिडोर के लिए देने से किया इंकार 


इस बारे में सर्वाेदय सेवा आश्रम के मंत्री अभिमन्यु सिंह का कहना है कि अकबरपुर ग्राम पंचायत जिले की सबसे उद्यमी ग्राम पंचायत है। बाल हितैषी गांव बनाने के लिए सबसे ग्राम पंचायत स्तर पर सभी बाल मित्रों को बाल अधिकारों एवं बाल संरक्षण के लक्ष्यों में समझदार बनाना है। इसके बाद इनके माध्यम से सभी को शिक्षा के महत्व को समझाना है। वही बाल आवाज मंच बुद्धनगर की अध्यक्ष शिवानी ने का कहना है कि हम सभी बच्चों ने मिलकर बाल आवाज मंच बनाया। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री, खेल मंत्री, सड़क मंत्री चुने गए हैं।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0