चित्रकूट : आप कार्यकर्ताओं ने घर-घर बांटे पर्चा

आम आदमी पार्टी ने जनपद में घर-घर दस्तक देकर पर्चे बांटे...

Nov 23, 2023 - 00:34
Nov 23, 2023 - 00:40
 0  1
चित्रकूट : आप कार्यकर्ताओं ने घर-घर बांटे पर्चा

चित्रकूट। आम आदमी पार्टी ने जनपद में घर-घर दस्तक देकर पर्चे बांटे। इन पर्चों में प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की गिरफ्तारी का सच बताने का प्रयास किया गया है। 

यह भी पढ़े : चित्रकूट : चुनाव जीतने के लिए मतदाता होना जरूरी : अनिल यादव

बुधवार को अभियान के तहत आप जिलाध्यक्ष संतोषीलाल शुक्ला की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक दी। घर में मौजूद लोगों को दो पेज का दस्तावेज देकर बताया गया कि केंद्र सरकार के इशारे पर कार्यवाही की गयी है। पर्चा बांट रहे कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के लिए दल बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संजय सिंह आम आदमी की आवाज हैं। जिसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें ईडी का डर दिखाया गया, लेकिन वे डरने वाले नहीं है।

यह भी पढ़े : उमेशपाल हत्याकाण्ड का आरोपित इनामी नफीस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

इस मौके पर प्रांत महासचिव अंकित सिंह पटेल, अभिषेक सिंह पटेल, राजबहादुर साहू, नर्वदा प्रसाद यादव, योगेन्द्र रैकवार, लवलेश केसरवानी, आलोक सिंह, कुलदीप कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : बांदा : सियासी पारी की शुरुआत करने वाले पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के बारे में जानिए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0