चित्रकूट : दर्शकों ने संजो बघेल के आल्हा गायन को सराहा

सीतापुर स्थित रामायण मेला परिसर में दूसरे दिन दिवाली महोत्सव में कलाकार संजो बघेल ने आल्हा...

Nov 11, 2023 - 01:00
Nov 11, 2023 - 01:03
 0  3
चित्रकूट : दर्शकों ने संजो बघेल के आल्हा गायन को सराहा

दिवाली महोत्सव में अन्य कलाकारों ने विखेरा संस्कृति का जलवा

चित्रकूट। सीतापुर स्थित रामायण मेला परिसर में दूसरे दिन दिवाली महोत्सव में कलाकार संजो बघेल ने आल्हा व भजन की शानदार प्रस्तुति दी। बुंदेलखंड के कलाकारों ने विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ बुंदेली गीत गाए। संजो बघेल ने एक दंडवत प्रभु राम के कर लक्ष्मी की पूजा कर मनाए दिवाली सहित कई आल्हा व भजन की प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने बुंदेलखंड़ी गीत भी प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : धनतेरस पर्व में उमड़े श्रद्धालुओं ने किया दीपदान

इसी तरह से बुंदेलखंड के कलाकारों ने राई भजन, कोल्हाई व कबीर पंथी की गीत प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम चित्रकूट विकास परिषद व पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यर्क्रम में जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़े : चित्रकूट : डबल इंजन निभा रहा जन कल्याण का हर वचन : आरके सिंह पटेल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0