चित्रकूट : बुंदेली सेना करायेगी भू विसर्जन, तीसरे दिन घाटो की हुई सफाई

दीपावली को लेकर पुलघाट कर्वी में तीसरे दिन बुंदेली सेना ने नदी का चारा और घाट की सीढ़ियों में जमा...

चित्रकूट : बुंदेली सेना करायेगी भू विसर्जन, तीसरे दिन घाटो की हुई सफाई

नदी किनारे चबूतरे में रखें लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां

चित्रकूट। दीपावली को लेकर पुलघाट कर्वी में तीसरे दिन बुंदेली सेना ने नदी का चारा और घाट की सीढ़ियों में जमा मलबे को निकालने का अभियान चलाया। सीढ़ियों में मिट्टी और मलबा होने के चलते शनिवार और रविवार को भी पुलघाट में ही सफाई जारी रहेगी। लोगों से अपील की है कि गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियाँ नदी में फेंकने के बजाय पुलघाट में बरगद के चबूतरे में रखी जाएं। ताकि बाद में उनका भू विसर्जन कराया जा सके।

यह भी पढ़े : पश्चिमी विक्षोभ के चलते उप्र में बढ़ेगी सर्दी

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि पुलघाट कर्वी में गंदगी का अम्बार है। दीपावली के पहले घाट को नहाने लायक बना दिया जाएगा। विसर्जन के नाम पर नदी को रोज गंदा किया जा रहा है। धर्मभीरु लोग अंधे होकर नदी के साथ अत्याचार कर रहे हैं। प्रदूषण करने से गंगा की कृपा नहीं बल्कि लोग अपने पाप बढा रहे हैं। दीपावली में घरों में रखे लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों को भी नदी के हवाले करने की परम्परा रही है। नदी में फेंकने की बजाय लोग मूर्तियों को पुलघाट में चबूतरे पर रखें। अन्य जगहों पर घाट किनारे छोड़ दें। बाद में बुंदेली सेना इनका भू विसर्जन कराएगी। नदी के बजाय मूर्तियों का भू विसर्जन सबसे अच्छा विकल्प है। सफाई अभियान में नगर पालिका के सफाई कर्मी और बुंदेली सेना के अतुल सिंह, वीपी पटेल, जानकी शरण गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

यह भी पढ़े : बांदाः 80 किलो गांजा के साथ पकडे गए ये तीन अंतर्राज्यीय तस्कर

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0