चित्रकूट : पुलघाट कर्वी से हुआ सफाई अभियान का शुभारंभ

दीपावली के पहले बुंदेली सेना ने मन्दाकिनी नदी के घाटों और आसपास सफाई अभियान शुरु कर दिया है...

चित्रकूट : पुलघाट कर्वी से हुआ सफाई अभियान का शुभारंभ

दीपावली के पहले घाटों की सफाई में जुटी बुंदेली सेना

चित्रकूट। दीपावली के पहले बुंदेली सेना ने मन्दाकिनी नदी के घाटों और आसपास सफाई अभियान शुरु कर दिया है। बुधवार को पुलघाट कर्वी के पास से अभियान का शुभारंभ हुआ। दीपावली के पहले ज्यादातर घाटों को स्वच्छ किया जाएगा।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : परंपरागत तरीके से बनाया गया करवा चौथ का पर्व

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि दीपावली में लाखों भक्त मन्दाकिनी नदी के कर्वी और रामघाट समेंत विभिन्न घाटों में डुबकी लगाएंगे। दीपावली में अब महज 11 दिनों का समय शेष है। ऐसे में घाटों की स्वच्छता का अभियान शुरु कर दिया गया है। बुधवार को पुलघाट कर्वी के आसपास नदी की सफाई की गई। इस दौरान बड़े पैमाने पर जलीय चारा को नदी से बाहर निकाला गया। अगले दो दिन पुलघाट में ही सफाई अभियान चलेगा। इसके बाद रामघाट के नजदीक बने नयागाँव रपटा से बूडे हनुमानजी के बीच गंदगी से कराह रहे घाटों की स्वच्छता का कार्य शुरु होगा।

यह भी पढ़े : उप्र में वायु प्रदूषण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

बताया कि पुलघाट में सीढ़ियों पर मिट्टी और मलबे का अम्बार है। साथ ही सीढ़ियों में फिसलन की बड़ी समस्या है। दो दिन में इन घाटों को पूरी तरह नहाने लायक बनाया जाएगा। सफाई अभियान में महामंत्री श्याम गुप्ता, जानकी शरण गुप्ता, अतुल सिंह, वीपी पटेल, सुरेंद्र शेरा, रामनरेश यादव आदि का योगदान रहा।

यह भी पढ़े : किसान की मौत बनी पहेली, अगर हैंगिंग है तो कैसे ? बडा सवाल

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0