चित्रकूट : जिलाध्यक्ष ने दीवार लेखन अभियान का किया शुभारंभ

नगर शक्ति केंद्र कपसेठी में जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने एक बार फिर मोदी सरकार के नारे को बढ़ावा देने...

Jan 17, 2024 - 00:20
Jan 17, 2024 - 00:26
 0  4
चित्रकूट : जिलाध्यक्ष ने दीवार लेखन अभियान का किया शुभारंभ

2024 में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा फिर से जीत हासिल करे : लवकुश चतुर्वेदी

चित्रकूट। नगर शक्ति केंद्र कपसेठी में जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने एक बार फिर मोदी सरकार के नारे को बढ़ावा देने के लिए दीवार लेखन कार्यकम का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : डीएम ने सेतु निर्माण की चेक कराई गुणवत्ता

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले के सभी शक्ति केंद्र व हर बूथ में पांच जगह दीवार लेखन का कार्य किया जाएगा। जिसमें सभी जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोेर्चा पदाधिकारी दीवार लेखन कार्य की शुरुआत करेंगे। एक बार फिर मोदी सरकारश् के नारे के साथ दीवार लेखन कार्यक्रम शुरू हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि 2024 में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा फिर से जीत हासिल करे। बीजेपी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ देश को आगे ले जाएगी। जिसके लिए एक स्थिर सरकार की जरूरत है।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : सूरजकुंड में 1958 से अखंड रामनाम संकीर्तन जारी

इस मौके पर आलोक पांडेय, तीरथ तिवारी, भागवत त्रिपाठी, अर्पित जायसवाल, सुरेश अनुरागी, अंकित पांडेय, घनश्याम पटेल, देवेंद्र कुमार, ऋषभ शुक्ला आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : अयोध्याधाम में रामलला आज मंदिर परिसर का करेंगे भ्रमण

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0