चित्रकूट : डीएम को लगाया प्रतीक झंडा
संशस्त्र सेना झण्डा दिवस का शुभारम्भ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल अवधेश सिंह ने डीएम...
![चित्रकूट : डीएम को लगाया प्रतीक झंडा](https://www.bundelkhandnews.com/uploads/images/2023/12/image_750x_65729bf75d861.jpg)
चित्रकूट। संशस्त्र सेना झण्डा दिवस का शुभारम्भ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल अवधेश सिंह ने डीएम अभिषेक आनन्द को प्रतीक झण्डा लगाकर किया। इस दौरान उन्होंने दान पात्र में स्वैच्छिक दान दिया। इस अवसर पर सैनिक से संबंधित मुख्यमंत्री विमोचन स्मारिका जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने भेंट की। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों एवं एनसीसी कैडेटों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
यह भी पढ़े : चित्रकूट : भवन के चारों तरफ सीसी रोड का करायें निर्माण : डीएम
डीएम ने कहा कि देश की सुरक्षा एवं अखंडता की रक्षा के लिये प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों की वीर नारियों, सैनिकों व दीनहीन भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं, आश्रितों के सहायता के लिये राष्ट्रीय पर्व में अधिक से अधिक दान करें।
यह भी पढ़े : चित्रकूट : समीक्षा : जिले में 52 हजार मवेशी संरक्षित
What's Your Reaction?
![like](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/wow.png)