चित्रकूट : ग्रामोदय की छात्रा प्रिया त्रिपाठी एन्वायरमेंट यूथ फोरम- 2021 में राष्ट्रीय प्रस्तुति के लिये चयनित

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तत्वावधान में आयोजित एन्वायरमेंट यूथ फोरम -2021 के अंतर्गत राष्ट्रीय..

चित्रकूट : ग्रामोदय की छात्रा प्रिया त्रिपाठी एन्वायरमेंट यूथ फोरम- 2021 में राष्ट्रीय प्रस्तुति के लिये चयनित

ग्रामोदय की छात्रा प्रिया त्रिपाठी एन्वायरमेंट यूथ फोरम- 2021 में राष्ट्रीय प्रस्तुति के लिये चयनित 

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तत्वावधान में आयोजित एन्वायरमेंट यूथ फोरम -2021 के अंतर्गत राष्ट्रीय मंच से प्रस्तुति के चयनित तीन बालिकाओं में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की बेटी प्रिया त्रिपाठी को भी चयनित किया गया है।  

रविवार को पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक और ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ उमेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पूरे देश भर में आयोजित इस प्रतियोगिता के लेबल -तीन स्तर पर कानपुर प्रान्त के 24 विश्वविद्यालयों में भागीदारी कर रहे 09 विश्वविद्यालयो की लेबल-2 स्तर पर सम्मलित प्रतिभागी बालिकाओं में से पहले नम्बर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की सैय्यद जमाल जेहरा जैदी व दूसरे नम्बर पर चंद्रशेखर आजाद कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर की सृष्टि भट्टाचार्य रही। 

यह भी पढ़ें - कातिल पत्नी की बेरहम कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पत्नी सहित दो गिरफ्तार

तीसरे नम्बर पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की प्रिया त्रिपाठी रही। इन तीनों बालिकाओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का सुअवसर मिलेगा।

लेबल 3 के लिये चयन के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों के प्रतिभागी विश्वविद्यालय के लेबल 2 के लिए चयनित उम्मीदवारों की ऑन लाइन प्रतियोगिता सह वेविनार का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने विशेष प्रकार के इस आयोजन को करके युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट : एकतरफा प्यार में फना हुआ तीन बच्चो का बाप

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संगठन ने राष्ट्र नायक सुभाष चंद्र बोस की जयंती से इस प्रतियोगिता को जोड़कर आयोजन को और भी गरिमा प्रदान की है। मंत्री श्री शास्त्री ने कहा कि प्रतिभा पहचान की दृष्टि से यह कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने आयोजकों को सफलता पूर्ण आयोजन के लिए बधाई दी है। आयोजन को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डी आर सिंह, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रान्त संयोजक व अखिल भारतीय टोली से जुड़े डॉ उमेश कुमार शुक्ला, प्रो. आर के पी सिंह, प्रो एच डी चरन व डॉ अनिल कुमार शर्मा आदि प्रमुख विद्वानो ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें - ब्राजील के राष्ट्रपति ने भारत की वैक्सीन को बताया संजीवनी बूटी

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0