कोर्ट काम्पलेक्स निर्माण को चिन्हित भूमि व सर्किट हाउस का किया निरीक्षण

डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कांप्लेक्स निर्माण के लिए चिन्हित भूमि तथा देवांगना घाटी के पास...

Nov 21, 2024 - 23:11
Nov 21, 2024 - 23:13
 0  4
कोर्ट काम्पलेक्स निर्माण को चिन्हित भूमि व सर्किट हाउस का किया निरीक्षण

चित्रकूट। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कांप्लेक्स निर्माण के लिए चिन्हित भूमि तथा देवांगना घाटी के पास निर्माणाधीन सर्किट हाउस का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : 250 बच्चों को कराया गया शैक्षिक भ्रमण

डिस्टिक कोर्ट काम्प्लेक्स के लिए ग्राम बनाड़ी एवं गढ़ीवा में चयनित भूमि का निरीक्षण किया। जिसमें तहसीलदार कर्वी वाचस्पति सिंह ने बताया कि चयनित भूमि में लगभग 84 प्रतिशत भूमि का बैनामा कराया जा चुका है। शेष भूमि के अधिग्रहण की कार्यवाही की जा रही है। तत्पश्चात जिलाधिकारी देवांगन के पास निर्माणाधीन सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। सर्किट हाउस में विद्युत वायरिंग, पेंटिंग, फिनिशिंग आदि का कार्य कराया जा रहा था। उन्होंने कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग भवन खंड बांदा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य गेट के सामने मिट्टी की भराई कराए तथा गार्ड रूम का भी निर्माण किया जाए। बेड रूम में वॉलपेपर भी लगाया जाए। फिनिशिंग का कार्य तेजी से कराएं। उन्होंने बाहर सीसी रोड के निर्माण को भी देखा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कर्वी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : झाँसी : मेडिकल कॉलेज अग्निकांड में बलि का बकरा बनें आउटसोर्सिंग कर्मचारी, नौकरी समाप्त

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0