चित्रकूट : परंपरागत तरीके से बनाया गया करवा चौथ का पर्व

पति की दीर्घायु के लिए परंपरागत तरीके से करवा चौथ का पर्व बनाया गया...

चित्रकूट : परंपरागत तरीके से बनाया गया करवा चौथ का पर्व

चांद का दीदार कर महिलाओ ने तोड़ा करवा चौथ व्रत

चित्रकूट। पति की दीर्घायु के लिए परंपरागत तरीके से करवा चौथ का पर्व बनाया गया। महिलाओं ने देर शाम को चांद दिखते ही अर्घ्य दिया। करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। पति पत्नी के साथ सेल्फी भी खूब ली गई।

यह भी पढ़े : उप्र में वायु प्रदूषण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को पडने वाले पर्व करवा चौथ को महिलाएं दिनभर वृत रखकर देर शाम को चंद्रोदय होते ही पूजा पाठ कर जल से चाँद को अर्घ्य दिया। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। महिलाएं चलनी के माध्यम से अपने पति को देखा। इसके बाद मोबाइल से सेल्फी भी लिया। महंत दिव्य जीवनदास ने बताया कि इस बार सिद्ध योग होने से करवा चौथ बेहद खास रहा। पं. रामभजन भारद्वाज ने बताया कि करवा चौथ दांपत्य जीवन मेें एक दूसरे के प्रति प्रेम व समर्पण का उत्सव है। यह पति पत्नी के बीच समानता व सामंजस्य का अनुष्ठान है।

यह भी पढ़े : दमोह : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से मालिक समेत तीन लोगों की मौत

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0