चित्रकूट : केशव शिवहरे 17वीं बार बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

समाजसेवी संस्था इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब का 54वा राष्ट्रीय अधिवेशन उत्तराखंड के रामनगर स्थित रिसॉर्ट में संपन्न हुआ...

चित्रकूट : केशव शिवहरे 17वीं बार बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

चित्रकूट शाखा को सर्वाधिक सक्रिय सदस्य के लिए मिला प्रथम पुरस्कार

चित्रकूट। समाजसेवी संस्था इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब का 54वा राष्ट्रीय अधिवेशन उत्तराखंड के रामनगर स्थित रिसॉर्ट में संपन्न हुआ। जिसमें नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन हुआ। चित्रकूट शाखा से केशव शिवहरे को सर्वसम्मति से तीन वर्ष के लिए निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। साथ ही नई कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार भी दिया गया।

यह भी पढ़े : शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण करायें निर्माण कार्य : डीएम

जिसमें उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल रामनगर, अजय अग्रवाल चित्रकूट, कुलदीप गुप्ता दिल्ली, महासचिव नवीनचंद तिवारी रामनगर, उपसचिव कमलेश्वरकांत जोशी रामनगर, मंत्री महेंद्र केसरवानी चित्रकूट, डायरेक्टर डॉ. सुधीर अग्रवाल, श्रीराम अग्रवाल चित्रकूट, एलसी अरोड़ा मुरादाबाद, अनुज शर्मा गाजियाबाद, हरीश खंतवाल पीरुमदारा, विवेक सिंघल दिल्ली, शिक्षा समिति अध्यक्ष डॉ. गिरीशचंद्र पंत रामनगर, जनसंपर्क अधिकारी हेमचंद भट्ट रामनगर, पर्यावरण समन्वयक राजेश अग्रवाल दिल्ली, सूचना समन्वयक तरुण गुप्ता दिल्ली बनाए गए।

यह भी पढ़े : सर्द रात में अयोध्या के विकास की हकीकत देखने निकले मुख्यमंत्री योगी

संस्था संस्थापक संतोष मेहरोत्रा एवं निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने 17वीं बार निर्वाचित केशव शिवहरे की कार्य क्षमता, दक्षता एवं कुशल नेतृत्व के दृष्टिगत संस्था संविधान में संशोधन करते हुए उन्हें लगातार 3 वर्ष के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया। चित्रकूट शाखा को सर्वाधिक सक्रिय सदस्य के लिए प्रथम पुरस्कार मिला। पांच दिवसीय कार्यक्रम में जिले से महेंद्र केसरवानी, विनोद गुप्ता, सचिन अग्रवाल, अमित अग्रहरि, राजेंद्र गुप्ता सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी शीतलहर

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0