चित्रकूट : समाज हित में महराज खेत सिंह ने किए कार्य : रामकेश निषाद

खंगार क्षत्रिय शोभायात्रा समिति ने महाराज खेत सिंह महराज की जयंती पर शहर के पुरानी कोतवाली परिसर में कार्यक्रम...

चित्रकूट : समाज हित में महराज खेत सिंह ने किए कार्य : रामकेश निषाद

चित्रकूट। खंगार क्षत्रिय शोभायात्रा समिति ने महाराज खेत सिंह महराज की जयंती पर शहर के पुरानी कोतवाली परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रामकेश निषाद मुख्य अतिथि रहे। धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : वंचित लाभार्थियों के लिए चल रहा अभियान: पंकज अग्रवा

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मंत्री ने कहा कि महराज खेत सिंह ने समाज के हित में कई कार्य किया। उन्होंने विदेशी आक्रांताओं से कई युद्ध में हराने का कार्य किया। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि महाराज खेत सिंह बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए शान थे। उन्होंने गढकंुंडार में विशाल किला बनवाया था। खंगार क्षत्रिय सेवा संघ समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह खंगार ने कहा कि खंगार समाज एकजुट होकर अपने समाज की भलाई के लिए कार्य करें। राजनीति में अधिक से अधिक भाग लें।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : भदोही ने मैच जीतकर कप पर किया कब्जा

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, कोआपरेटिव अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सहित खंगार क्षत्रिय शोभायात्रा समिति के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह खंगार, देशराज सिंह, भोलानाथ सिंह खंगार, दुर्गेश सिंह खंगार, चंद्रपाल सिंह खंगार, श्यामबाबू सिंह खंगार, सीताराम सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : झांसी में कोरोना की दस्तक, जिला अस्पताल का कर्मचारी निकला पॉजिटिव

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0