चित्रकूट : पीएम मोदी सबकी गारंटी : पंकज अग्रवाल

विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन शिवरामपुर मंडल के मैनहाई गांव पहुंची। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया...

Dec 5, 2023 - 23:15
Dec 5, 2023 - 23:19
 0  1
चित्रकूट : पीएम मोदी सबकी गारंटी : पंकज अग्रवाल

विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन का हुआ स्वागत

चित्रकूट। विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन शिवरामपुर मंडल के मैनहाई गांव पहुंची। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर जन समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : झांसी में जॉब फेयर में 330 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

इस मौके पर डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि जनता की सरकार है। पीएम मोदी सबकी गारंटी है। सबका साथ व स्नेह इसी तरह मिलता रहे। ताकि प्रधानमंत्री के विकसित भारत का सपना साकार हो सके। भाजयुमो के मंत्री घनश्याम पटेल ने कहा कि जनता की वोट की ताकत से सैकड़ों कल्याणकारी योजनाएं सरकार ने संचालित की है।

यह भी पढ़े : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने चित्रकूट मंडल के डॉक्टरों को, दी ये कडी चेतावनी

कार्यक्रम में शक्ति केन्द्र संयोजक श्रीधर त्रिपाठी, बूथ अध्यक्ष धर्मेन्द्र, मंत्री राजेश्वरी द्विवेदी, रमेश कुशवाहा, प्रधान बद्री प्रसाद सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : सीजीएसटी में बांदा के बेटे ने 955 रैंक हासिल कर, किया गौरवान्वित

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0