चित्रकूट : भगवान कामदनाथ के दर्शन कर लगाई कामदगिरि की परिक्रमा

सोमवार को सर्द हवाएं चलने से गलनभरी ठंड आस्थावानों पर असर नहीं डाल सकी...

चित्रकूट : भगवान कामदनाथ के दर्शन कर लगाई कामदगिरि की परिक्रमा

नदी, सरोवरों में डुबकी लगा मनाया मकर संक्रांति 

चित्रकूट। सोमवार को सर्द हवाएं चलने से गलनभरी ठंड आस्थावानों पर असर नहीं डाल सकी। सुबह से ही धर्मनगरी के मंदाकिनी नदी सहित ग्रामीण क्षेत्र के नदी, सरोवरों में लोगों ने पर्व पर डुबकी लगाई। पूजा अर्चना के बाद ब्राम्हणों व गरीबों को दान दक्षिणा के साथ खिचड़ी बांटी गई। उधर, भरतकूप तीर्थ स्थान में लगे मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा पाठ किया। कूप के पवित्र जल का भक्तों ने आचमन किया। छह डिग्री तापमान के बीच मकर संक्राति पर्व में धर्मनगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जिन्होंने मंदाकिनी नदी में स्नान किया। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। पहाड़ी के साईंपुर में हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक साईं दरबार में खिचडी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चादर के साथ खिचडी का भी दान किया। हिंदू समुदाय के लोगों ने खिचडी दान कर दर्शन किए।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0