बस में यात्री की बिगड़ी हालत, मौत

बस मे एक युवक की अचानक तबियत खराब हो गई। जिसे पुलिस द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मे भर्ती...

Feb 17, 2025 - 10:26
Feb 17, 2025 - 10:26
 0  1
बस में यात्री की बिगड़ी हालत, मौत

चित्रकूट। बस मे एक युवक की अचानक तबियत खराब हो गई। जिसे पुलिस द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मे भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के झनाक पुरवा निवासी मूलचंद्र (25) पुत्र हरि प्रसाद के परिजनों ने बताया कि वह सूरत मे रह कर मजदूरी करता था। छुट्टी लेकर रविवार को घर आ रहा था। सुबह मानिकपुर स्टेशन से उतर कर बस से गांव जा रहा था। तभी उसकी बस मे रास्ते मे अचानक तबियत खराब ही गई। बस चालक द्वारा उसे रास्ते मे उतार दिया। जहां पर खड़े डायल 112 पुलिस कर्मियों ने उसे मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मे भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मौत की जानकारी परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया। मृतक सात भाई, दो बहनो मे बड़ा था। मृतक की माँ कंची देवी का रो रो कर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0