11 लाख दीप जलाकर मनाया गया चित्रकूट गौरव दिवस

श्रीराम नवमी पर्व में भगवान श्रीराम की तपोभूमि में चित्रकूट गौरव दिवस मनाया गया...

Apr 18, 2024 - 00:29
Apr 18, 2024 - 00:33
 0  1
11 लाख दीप जलाकर मनाया गया चित्रकूट गौरव दिवस

दीपो की टिमटिमाती रोशनी से सजी धर्मनगरी

चित्रकूट(संवाददाता)। श्रीराम नवमी पर्व में भगवान श्रीराम की तपोभूमि में चित्रकूट गौरव दिवस मनाया गया। जिसमें एक साथ 11 लाख दीए रामघाट से लेकर विभिन्न तीर्थ स्थानों, परिक्रमा मार्ग में जलाये गए। जिससे तीर्थ क्षेत्र में ऐसा लगा रहा था कि मानो आकाश से एक साथ लाखों तारे उतर आए हों। दीयों की रोशनी से मंदाकिनी नदी झिलमिला उठी। चित्रकूट तीर्थ स्थान पर यूपी व एमपी सीमा में दोनो जिला प्रशासन के सहयोग से विभिन्न संस्थान के कार्यकर्ता व मठमंदिरों ने सहयोग किया।

यह भी पढ़े : प्रभु श्रीराम की तपोस्थली में चहुंओर जय श्रीराम के जयकारों की रही गूंज

परिक्रमा मार्ग में कामदगिरी प्रमुख द्वार पीठाधीश्चार श्रीराम स्वरूपाचार्य व संत मदन गोपालदास के नेतृत्व में दिए जलाएं गए। इसी तरह से गायत्री शक्तिपीठ के डा.रामनारायण त्रिपाठी व कार्यकर्ताओं ने भी दिए जालाए। धर्मनगरी के बस्ती के निवासियों ने भी अपने अपने घरों में दिए जलाए। जिसमें एमपी क्षेत्र में दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन महासचिव अभय महाजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दीप जलाए। सबसे अधिक मंदाकिनी नदी के तट पर रामघाट व भरत घाट में दिए जलाए गए।

यह भी पढ़े : मप्र : ओरछा में रामराजा को लगेगा 51 हजार लड्डुओं का भोग, राम के स्वरूप में सजे महाकाल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0