भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ

दवा व्यवसायी ने दिवंगत माता-पिता की स्मृति पर श्री राम कथा का आयोजन शुरू किया। बुधवार को भव्य कलश यात्रा...

Jan 16, 2025 - 10:43
Jan 16, 2025 - 10:46
 0  8
भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ

गुरुवार से कथा वाचिका माधवी कराएंगी कथा रसपान 

चित्रकूट। दवा व्यवसायी ने दिवंगत माता-पिता की स्मृति पर श्री राम कथा का आयोजन शुरू किया। बुधवार को भव्य कलश यात्रा पटेल तिराहे से शंकर बाजार होते हुए कथा स्थल गुप्ता जी मैरिज हाल तक धूमधाम से निकली गई।

कलश यात्रा में कलश लिए महिलाएं, हाँथी, घोड़े, साधु-संत, राधे कृष्ण झाँकी आकर्षण का केन्द्र रहे। सिर पर पोथी लेकर कथा के यजमान अभिषेक पहारिया और दिव्या पहारिया कथा स्थल पर पहुंचे। आज गुरुवार से कथा वाचिका माधवी कथा रसपान कराएंगी। कलश यात्रा में पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, व्यापारी नेता ओम केशरवानी, विष्णु गुप्ता, डा. रचित पांडेय, बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, गायत्री शक्तिपीठ के देवीदयाल यादव, अंकित पहारिया, दीनदयाल पहारिया, शिवदयाल पहारिया, हरि पहारिया, गोविंद पहारिया, कृष्ण कुमार पहारिया, जूली पहारिया, भीम पहारिया, लोकेश, दीपेश आदि मौजूद रहे। कथा के पहले दिन मानस महात्म, गुरु महिमा का वर्णन करेंगी। 24 जनवरी को कथा विश्राम और 25 जनवरी को भण्डारे का आयोजन होगा। प्रत्येक दिन संगीतमयी कथा के रसपान के लिए दोपहर 12.30 से 4.30 तक श्रोताओं से पहुंचने की अपील आयोजकों ने की है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0