चित्रकूट : 26 अक्टूबर से शुरू होगी श्रीराम वनगमन मार्ग पर यात्रा

प्रयागराज विद्वत परिषद के तत्वावधान में आगामी 26 अक्टूबर को जहां-जहां चरण...

चित्रकूट : 26 अक्टूबर से शुरू होगी श्रीराम वनगमन मार्ग पर यात्रा

चित्रकूट। प्रयागराज विद्वत परिषद के तत्वावधान में आगामी 26 अक्टूबर को जहां-जहां चरण पड़े प्रभु श्रीराम की यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा प्रयागराज के महर्षि भरद्वाज आश्रम से सुबह सात बजे शुरू होगी। जिसका समापन चित्रकूट के कामतानाथ में होगा।

व्यवस्था प्रमुख पूर्व आईजी उत्तर प्रदेश लालजी शुक्ला ने कहा कि श्रीराम वन गमन मार्ग पर निकाली जाने वाली यह यात्रा अविस्मरणीय होगी। यात्रा की अगुवाई स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती सदस्य राम जन्मभूमि तीर्थ न्यास व अन्य साधु सन्त करेगें। यात्रा मानव जीवन के अंदर आध्यात्मिक ज्ञान व भक्ति से सराबोर होगी। आज जहां-जहां चरण पड़े प्रभु श्रीराम के यात्रा मार्ग का निरीक्षण व दर्शन किया गया। अभियान की शुरुआत काफी पहले हो गई थी। तत्कालीन मंडलायुक्त संजय गोयल की पहल पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने पर्यटन एवं संस्कृति समिति की एक उप समिति गठित की थी।

यह भी पढ़े : मप्र : बालाघाट के जंगल में 14 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर

इस समिति के सदस्य वीरेंद्र पाठक को उपसमिति का अध्यक्ष बनाकर प्रयागराज के महत्वपूर्ण स्थान की खोज और डॉक्यूमेंटेशन का कार्य सौंपा गया। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की मंशा थी कि प्रयागराज के पुरातत्व और धार्मिक महत्व के स्थान की वर्तमान स्थिति जानी जाए और उसी के अनुरूप आगे विकास कार्य किया जाए। स्वामी वासुदेवानंद महाराज सदस्य राम जन्मभूमि तीर्थ न्यास ने भी राम वन गमन मार्ग पर चलने की परम्परा को विस्तार देने की इच्छा जताई है।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : शास्त्रों और पुराणों में कई स्थानों पर किया गया अन्नदान का उल्लेख : त्रिपाठी

26 अक्टूबर को होने वाली यात्रा के लिए सर्वसम्मति से पूर्व आईजी लालजी शुक्ला को व्यवस्था प्रमुख बनाया गया। इनके नेतृत्व में गत दिवस एक दल यात्रा मार्ग और पड़ाव पर जाकर लोगों से मिला। महर्षि भरद्वाज आश्रम से यात्रा की शुरुआत होगी। यमुनापार होते हुए चित्रकूट तक जाएगी। चित्रकूट में ऋषियन होते हुए मऊ से बाल्मीकि आश्रम लालापुर होते हुए कामदगिरि पर पूजन के बाद विश्राम लेगी। मऊ में विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी के आवास पर स्वागत किया गया।

यह भी पढ़े : जालौन : कारागार मंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, मरीजों का जाना हालचाल

इस मौके पर प्रयागराज विद्वत् परिषद के समन्वयक वीरेन्द्र पाठक, डॉ. प्रमोद शुक्ला, रघुनाथ द्विवेदी, आशुतोष शुक्ला, दिलीप उपाध्याय, इन्द्रेश व अवधेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0