कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चित्रकूट में मंदाकिनी में नाव पर बनाया मंच, महिलाओं से किया संवाद

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जनता का दिल जीतने बुधवार को धर्मनगरी पहुंची। प्रियंका ने स्वामी..

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चित्रकूट में मंदाकिनी में नाव पर बनाया मंच, महिलाओं से किया संवाद
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Congress National General Secretary Priyanka Gandhi)

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जनता का दिल जीतने बुधवार को धर्मनगरी पहुंची। प्रियंका ने स्वामी मत्स्यगजेंद्रनाथ मंदिर में पूजन कर मा मंदाकिनी को प्रणाम कर जनता का हाथ जोड़कर अभिनन्दन किया।

मंदिर में पूजन के बाद प्रियंका मंदाकिनी किनारे बने मंच पर पहुंची। यहां उन्होंने महिलाओं के साथ संवाद किया। कांग्रेस नेत्री रंजना बाराती लाल पांडेय के साथ उपस्थिति हजारों महिलाओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत अभिवादन किया। रंजना बाराती लाल पांडेय का भारी जनसैलाब देखकर प्रियंका गांधी गदगद हुई ।

यह भी पढ़ें - यज्ञशाला के लिए मुस्लिम किसानों ने जमीन देकर पेश की साम्प्रदायिक एकता की मिसाल

प्रियंका के सामने स्वयं सहायता समूह चलाने वाली बिठारी गांव की गिरजा देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मिथिलेश देवी ने अपने संघर्ष की कहानी बताई। यह भी कहा कि भाजपा शासनकाल में उनके कामों की कोई वैल्यू नहीं हो रही है। उनका मानदेय भी नहीं बढ़ाया जा रहा है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Congress National General Secretary Priyanka Gandhi)

बताया कि कोरोना काल में भी स्वास्थ्य विभाग और सरकार ने उनसे हर दिन समाज के बीच में जाकर काम कराने को कहा गया। काम के दौरान जरूरी सामग्री खुद लेकर जानी पड़ी और कोई खर्च भी नहीं मिला।तीन बजे भगवान कामदनाथ मंदिर जाकर पूजन किया। सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र व मंच स्थल से लेकर मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस ने बुंदेलखंड के विकास को 7000 करोड़ का पैकेज दिया, जिस पर सरकारों ने नहीं कराया काम

यह भी पढ़ें - महोबा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया चरखारी अर्जुन बांध का निरीक्षण

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Congress National General Secretary Priyanka Gandhi)

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1