पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने ग्रामीणों से किया जनसम्पर्क

कांग्रेस पार्टी के द्वारा जय भारत महा जनसंपर्क अभियान के तहत आज उत्तर प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की अगुवाई..

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने ग्रामीणों से किया जनसम्पर्क
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ( Former Minister Naseemuddin Siddiqui )

कांग्रेस पार्टी के द्वारा जय भारत महा जनसंपर्क अभियान के तहत आज उत्तर प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की अगुवाई में कांग्रेस जनों ने तिंदवारा न्याय पंचायत के तिन्दवारा व तिन्दवारी क्षेत्र के छापर ,माटा गांव तिन्दवारी नगर में घर-घर जनसंपर्क किया। लोगों से मिले तथा प्रियंका गांधी के संदेश से अवगत कराया। 

यह भी पढ़ें - अनुपूरक बजट में भी एक्सप्रेस वे पर मेहरबान योगी आदित्यनाथ सरकार

ग्राम तिंदवारा के कुन्नू यादव, शारदा साहू, राम बाबू प्रजापति, रमेश प्रजापति, रामकिशोर, शिरसागर यादव, उमेश यादव विवेक कुमार तिवारी रोहित शुक्ला किशोर कोटार सजीवन वर्मा महेश्वरा वर्मा कामता वर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने पूर्व मंत्री को अपनी समस्या बताई तथा कांग्रेस का साथ देने का वादा किया। इस अवसर पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा आप हमारा साथ दें हमें अपने साथ खड़ा पाएंगे कांग्रेस पार्टी आपकी समस्याओं को समझती है और आपके साथ खड़ी है।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा ग्राम तिंदवारा की आवाम के साथ हर मुश्किल में साथ निभाने का वादा करते हैं हमारी नेता प्रियंका गांधी जी किसानों मजदूरों व्यापारियों का दर्द समझती है तथा हम सब के हक के लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए आपके साथ हैं। और भाजपा सरकार से लड़ाई लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें - बाँदा : कौशल विकास प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने बनाई रंग बिरंगी राखियां

इस मौके पर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश दीक्षित,संजय गुप्ता शहर अध्यक्ष, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, सीमा खान महिला अध्यक्ष,सै0अल्तमश हुसैन प्रदेश महासचिव, बड़ोखर ब्लाक अध्यक्ष कालीचरण साहू, सत्यम तिवारी नाथूराम सेन अशोक वीर चौहान नासिर मंसूरी लाला मंसूरी आदि मौजूद रहे।

इसी तरह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने ग्राम छापर ,माटा में एवं तिन्दवारी नगर में जय भारत महासम्पर्क अभियान के तहत घर-घर जनसंपर्क किया। उनके साथ प्रदेश सचिव बाँदा प्रभारी अभिमन्यु सिंह, बाँदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, बी लाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनय सिंह शानू, युवा कांग्रेस महासचिव केशव पाल, बाँदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, तिन्दवारी ब्लॉक अध्यक्ष दानेंद्र सिंह दानी, रामपाल अवस्थी, ब्रजेश मिश्रा, रामपाल कुशवाहा, राजेन्द्र तिवारी, उमेश विश्वकर्मा, छेदी प्रसाद सोनी, लालू सिंह भदौरिया, श्रीकांत यादव, अगस्त चौधरी, अनुराग यादव, प्रकाश नारायन द्विवेदी, तुलसीदास त्रिवेदी आदि सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - बाँदा : तिरंगे का अपमान करने वाले माननीयों के खिलाफ कार्रवाई के लेकर प्रदर्शन कर रही समाज सेविका गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1